बदमाशों का खौफ: एक साल से मां-बेटी का घर से निकलना मुश्किल किए थे बदमाश, देते थे रेप की धमकी, एक गिरफ्तार

बदमाशों का खौफ: एक साल से मां-बेटी का घर से निकलना मुश्किल किए थे बदमाश, देते थे रेप की धमकी, एक गिरफ्तार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • For One Year, The Mother And Daughter Had Made It Difficult For Them To Leave Their House, They Used To Threaten Rape, One Was Arrested

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करती पुलिस।

  • मोतीनगर थाना क्षेत्र के मोहन नगर वार्ड की घटना
  • एक साल से कर रहे परेशान मां-बेटी को परेशान, कई बार की शिकायत

मोतीनगर थाना क्षेत्र के मोहन नगर वार्ड में दो बदमाश पिछले एक साल से मां-बेटी का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया था। दोनों बदमाश मां-बेटी को रेप की धमकी देते थे। बदमाशों का खौफ इतना था कि डरी-सहमी मां-बेटी घर में ही कैद होकर रह गई। उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से बदमाशों के हौसले बुलंद होते गए। मंगलवार शाम मां ने चाइल्ड लाइन पर शिकायत की। इसके बाद बुधवार दोपहर विशेष किशोर इकाई की ज्योति तिवारी मोतीनगर थाना स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची और एक बदमाश को गिरफ्तार किया।

विशेष किशोर इकाई की ज्योति तिवारी ने बताया, मोहन नगर वार्ड निवासी प्रमोद साहू ओर अंशुल साहू दोनों आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जो नशा भी करते हैं। नशे में इन्हें खुद होश नहीं रहता, क्या कर रहे हैं? मोहल्ले में इनकी दहशत है। दोनों आरोपी मोहल्ले की ही एक 12 साल की लड़की व उसकी 32 वर्षीय मां को पिछले एक साल से परेशान कर रहे हैं। रात में नशे में दोनों आरोपी महिला के घर के बाहर जाकर गालियां और रेप करने की धमकी देते हैं। कुछ दिन पहले आरोपियों ने घर के दरवाजे को भी तोड़ने की कोशिश की। इससे परिवार और डर गया।

महिला ने बताया, बदमाशों ने 8वीं में पढ़ने वाली बेटी का स्कूल जाना भी मुश्किल कर दिया। बदमाशों के खौफ से पिछले एक साल से दोनों मां-बेटी घर से बाहर नहीं निकलीं। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले बदमाशों ने घर के बाहर हवाई फायर भी किया था। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में की और पुलिस आरोपी को पकड़ ले गई। कोर्ट से बेल मिलते ही आरोपियों ने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। शिकायत के कारण आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे।

विशेष किशोर इकाई की ज्योति तिवारी ने बताया, बुधवार दोपहर जब वे मौके पर पहुंची, तो डरी-सहमी मां-बेटी आरोपियों के वजह से उनसे लिपटकर रोने लगी। पुलिस ने मौके से अंशुल साहू को पकड़ लिया है, जबकि प्रमोद फरार है।



Source link