महिला कांग्रेस का हल्ला बोल: पेट्रोल-डीजल, गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ सड़क पर कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष बोलीं- सरकार ने हर घर का बजट बिगाड़ा

महिला कांग्रेस का हल्ला बोल: पेट्रोल-डीजल, गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ सड़क पर कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष बोलीं- सरकार ने हर घर का बजट बिगाड़ा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Activist On The Road Against Rising Prices Of Petrol, Diesel And Gas, State President Mandvi Chauhan Said Budget Of Every House Was Spoiled

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की।

  • सरकार का पुतला फूंका, महिला दिवस 8 मार्च को CM हाउस का घेराव करने का ऐलान

पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। एक तरफ बजट सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने सरकार घेरा, वहीं दूसरी तरफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर गईं। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान ने कहा कि सरकार को सिर्फ अपने बजट की चिंता है। आम जनता के घर का बजट बिगड़ रहा है, उसके बारे में सरकार कुछ नहीं कर रही। यदि शिवराज सरकार प्रदेश के बजट में राहत नहीं देती है, तो 8 मार्च को महिला दिवस पर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।

महिला कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान शिवराज सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए थीं। जिन पर महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार और महंगाई विरोधी नारे लिखे थे। महिला कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार सुरक्षा नहीं दे पा रही और न ही अपराधियों पर कार्रवाई कर पा रही है।

शहडोल में रेप की घटना में बीजेपी कार्यकर्ता का नाम सामने आने पर भी कांग्रेस ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि लगातार बेटियों के साथ गैंगरेप की जो घटनाएं घट रही हैं। लगातार महंगाई कमर तोड़ रही है, मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं की बात करें, तो अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



Source link