रफ्तार ने ली जान: जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो दोस्तों की मौत, दो घायल

रफ्तार ने ली जान: जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो दोस्तों की मौत, दो घायल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

हादसे में कार सवार भय्यू और मोंटी की जान चली गई।

जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे युवाओं की कार देर रात हातोद के पास अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। कार पलटने से दो युवकों को गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई। जबकि अन्य दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कार पलटने से उसके सभी कांच टूटकर अलग हो गए।

कार पलटने से उसके सभी कांच टूटकर अलग हो गए।

मिली जानकारी अनुसार हातोद थाना क्षेत्र में देर रात कार पलटने से दो लोगों की मौत हुई है। मृतक जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रेडिमेड कारखाने में काम करने वाले 8-10 युवक दो कारों में सवार होकर अपने किसी मित्र के जन्मदिन की पार्टी मनाने गए थे। रात में वे हातोद से इंदौर की ओर लौट रहे थे। कार हातोद से थोड़ा आगे आई और अनियंत्रित हो गई। गति तेज होने से कार पलट गई।

पता चला है कि कार में सवार 27 साल का भय्यू प्रजापत को गंभीर चोट आई, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उनका एक अन्य साथी मोंटी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं घटना में नीरज और उमेश को भी चोट आई है।

इंदौर में पार्टी करके लौट रहे 6 दोस्तों की मौत:तेज रफ्तार कार खड़े टैंकर में घुसी, किसी का हाथ तो किसी का सिर धड़ से अलग हुआ



Source link