- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- It Has Been The History Of Our India That Women Have Always Been At The Forefront … Higher Education Minister Mohan Yadav
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने नूतन कॉलेज के नए भवनों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विश्व बैंक परियोजना और रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) के अंतर्गत आयोजित नए भवनों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के लिए मध्य प्रदेश कैबिनेट के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव सहित जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट नूतन कॉलेज पहुंचे। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि बेटियां हमारे मध्य प्रदेश की ऊर्जा है। वे हमारे देश को आगे ले जाएंगी।
कॉलेज में नए कोर्स खोलने के दिए निर्देश
उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने रानी दुर्गावती का उदाहरण देते हुए कहा कि छात्रों में दृढ़ संकल्प शक्ति होना चाहिए। यह हमारे भारत का इतिहास रहा है कि महिलाएं हमेशा सबसे आगे रही है। साथ ही मोहन यादव ने कॉलेज में नए कोर्सेज को चालू करने के निर्देश दिए। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का कहना है कि कॉलेज को A ग्रेड मिला है. जल्द ही कोशिश की जा रही है कि कॉलेज A प्लस हो जाए।
साधारण डिग्री में बर्बाद होता छात्रों का भविष्य
मंत्री मोहन यादव ने कहा कि लगातार साधारण डिग्री में आम लोगों और छात्रों का भविष्य बिगड़ रहा है। सालों की मेहनत के बाद छात्र सोचता है कि अब मैं क्या कर सकता हूं ? ऐसे में अब साधारण डिग्री की जगह तकनीकी रूप से पढ़ाई होना जरूरी है। इसी के चलते अब कॉलेजों में नए-नए कोर्स शुरू किए जाने चाहिए।