सिर्फ 1999 रुपये में बुक करें ‘Prana’, 4 सेकंड में 60 किमी की पकड़ेगी रफ्तार

सिर्फ 1999 रुपये में बुक करें ‘Prana’, 4 सेकंड में 60 किमी की पकड़ेगी रफ्तार


सिर्फ 1999 रुपये में बुक करें ‘Prana’

डीजल और पेट्रोल के बढ़ते प्राइस और एनवॉयरनमेंट फ्रेंडली नेचर के चलते देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का काफी क्रेज बढ़ा है. तमिलनाडु के कोयंबटूर बेस्ड श्रीवरू मोटर्स ने भारत में अपनी प्राण इलेक्ट्रिक मोटर बाइक (Prana electric motorbike) लॉन्च की है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 24, 2021, 5:54 PM IST

नई दिल्ली: डीजल और पेट्रोल के बढ़ते प्राइस और एनवॉयरनमेंट फ्रेंडली नेचर के चलते देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का काफी क्रेज बढ़ा है. तमिलनाडु के कोयंबटूर बेस्ड श्रीवरू मोटर्स ने भारत में अपनी प्राण इलेक्ट्रिक मोटर बाइक (Prana electric motorbike) लॉन्च की है. इस बाइक को आप कंपनी की वेबसाइट के जरिए 1,999 रुपये में बुक कर सकते है. कंपनी के अनुसार बाइक कि डिलीवरी मार्च से शुरू होगी. इस बाइक की टॉप स्पीड 123 किमी प्रति घंटा है और मात्र 4 सेकंड में 60 किमी तक की रफ़्तार पकड़ सकती है.

पॉवर
एसवीएम प्राण बाइक दो वैरिएंट में है, जिसमें एयर कूल्ड बीएलडीसी मोटर और ग्रैंड वैरिएंट में 4.32kW और एलीट वैरिएंट में 7.2kW लिथियम आयन बैटरी है. वनटाइम फुल चार्ज होने पर 4.32kW की बैटरी के साथ ग्रैंड मॉडल आपको 126 किमी की अनुमानित रेंज देता है. वहीं, 7.2kW की बैटरी के साथ एलीट मॉडल फुल चार्ज होने पर 225 किमी की रेंज देता है.

यह भी पढ़ें: Indian Railways: रेलवे ने इन सभी ट्रेनों का किया रूट डायवर्जन, सफर से पहले चेक कर लें ये लिस्ट!लुक

यह बाइक डबल क्रैडल स्टील ट्यूब फ्रेम पर बनी है, जिससे इसका लुक काफी अच्छा और स्पोर्टी है. इसमें आगे की ओर झुकी ईंधन टैंक, डुअल-एलईडी हेडलैंप और स्टेप अप सीट है. बाइक के पहिये 17 इंच के है और वजन लगभग 165 किलोग्राम है. बाइक को चार कलर वैरिएंट में लॉन्च किया गया है जो कि मिस्ट्री ब्लैक, प्रोग्रेसिव ग्रीन, परफेक्ट व्हाइट, और पैशनेट रेड है.

कीमत
एसवीएम प्राण बाइक के ग्रैंड वैरिएंट की कीमत 2 लाख रूपये है. एलीट वैरिएंट की कीमत 3 लाख रूपये है. बाइक पर आपको 25,001 रूपये की डिस्काउंट भी दिया जा रही है. आप इसे 5,200 प्रति माह ईएमआई पर भी खरीद सकते है.

यह भी पढ़ें: मारुति सुज़ुकी Swift Facelift नई डिजाइन और नए फीचर के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत

सेफ्टी
एसवीएम प्राण बाइक में अच्छा सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है. साथ ही राइडर की सुरक्षा के लिए आगे और पीछे के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. यह चार ड्राइविंग मोड्स, प्रैक्टिस, ड्राइव, स्पोर्ट्स और रिवर्स के साथ आती है.








Source link