हादसा: चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाते वक्त युवक झुलसा

हादसा: चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाते वक्त युवक झुलसा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सालाखेड़ी में मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे चाय बनाते वक्त गैस चूल्हे से युवक झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार सालाखेड़ी निवासी 21 वर्षीय सुनील पिता छगनलाल गामड़ मंगलवार सुबह उठकर चाय बना रहा था। घर के लोग बाहर थे। सुनील ने लाइटर से गैस चूल्हा जलाने की कोशिश की। चूल्हा नहीं जला तो माचिस लेने आगे के कमरे में आया। रसोई में गैस चूल्हे का स्विच ऑन था। अंदर जाकर सुनील ने माचिस जलाई तो गैस भभकी और कपड़ों ने आग पकड़ ली। जलता हुआ सुनील घर के बाहर निकला। आस-पास खड़ी महिलाओं ने कपड़े डालकर और पानी से आग बुझाई।



Source link