भारत और इंंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मोटेरा स्टेडियम में खेला जा रहा है
India vs England: पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम सिर्फ 112 रन ही बना सकी. टीम के लिए सबसे अधिक 53 रन सलामी बल्लेबाज जॉक क्रॉउली के बल्ले से निकले.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 24, 2021, 7:49 PM IST
दरअसल, इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स बल्लेबाजी कर रहे थे और रविचंद्नन अश्विन के हाथ में गेंद थी. जैसे ही अश्विन ने गेंद फेंकने के लिए एक्शन लिया. वैसे ही स्टोक्स ने उन्हें हाथ दिखाते हुए रोक दिया. इसके बाद विराट कोहली स्टोक्स के करीब आए और उन्हें वक्त बर्बाद नहीं करने की नसीहत देने लगे. भारतीय कप्तान की यह बात स्टम्प कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. जिसमें वे स्टोक्स को कहते नजर आ रहे हैं कि आप समय बर्बाद न करें. हालांकि. स्टोक्स ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 24 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें अक्षर पटेल ने अपना शिकार बनाया.
These two though #INDvENG pic.twitter.com/xqk6CI5JOK
— Chloe-Amanda Bailey (@ChloeAmandaB) February 24, 2021
डब्ल्यूटीसी के फाइनल के लिहाज से मोटेरा टेस्ट अहम
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए इस टेस्ट को जीतना दोनों ही टीमों के लिए जरूरी है. न्यूजीलैंड पहले ही डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंच चुका है और दूसरे स्थान के लिए भारत, इंग्लैंड के बीच जोर आजमाइश हो रही है. दोनों ही टीमें चार टेस्ट की सीरीज में एक-एक से बराबरी पर हैं. ऐसे में पिंक बॉल टेस्ट में जो टीम जीतेगी. वो डब्ल्यूटीसी के फाइनल खेलने के और करीब पहुंच जाएगी. लेकिन जिस तरह टीम इंडिया ने इस डे-नाइट टेस्ट की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की है. उससे तो उसकी उम्मीदें बढ़ गईं हैं. अगर बल्लेबाज पहली पारी में अच्छे रन बना लेते हैं. तो भारत का पलड़ा इस मैच में और मजबूत हो जाएगा.