- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Burglary In Temples In Naroda And Bhilan Villages Of Khurai, Gold And Silver Jewelery Worth Lakhs And Cash Taken From Two Donation Boxes
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चोरी के बाद मंदिर से गायब मिली मूर्तियां।
बुधवार देर रात बदमाशों ने खुरई के ग्रामीण क्षेत्र में दो मंदिरों को निशाना बनाया। बदमाशों ने नरोदा व भीलन गांव में मंदिरों के ताले तोड़कर मूर्तियों के जेवर, दो दानपेटी से करीब एक लाख रुपए नकद समेत करीब 4 लाख के माल पर हाथ साफ कर लिया। नरोदा व भीलन गांव एक-दूसरे से 2 किलोेमीटर की दूरी पर हैं। जानकारी मिलते ही खुरई देहात थाना टीआई भी अन्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण भी देहात थाने आवेदन देने पहुंचे। इसके बाद सागर से एफएसएल टीम व डॉग स्क्वॉड भी जांच के लिए खुरई रवाना हुई।
दो लाख के जेवर, एक लाख नकद ले गए चोर
भीलन गांव के मंदिर के पुजारी बृजेश कुमार पिता प्रेम नारायण पटेरिया ने बताया, गांव के श्रीराम मंदिर का गेट सुबह 5 बजे ग्रामीणों ने खुला देखा, तो संदेह हुआ। लोगों ने देखा, तो भगवान के मुकुट, हार व झूमर नहीं थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सरपंच ने बताया, मंदिर से श्रीराम जानकी व लक्ष्मण जी के चांदी के तीन मुकुट, चांदी के तीन हार, मोती का हार, सोने के दो मंगलसूत्र, जानकी जी के ऊपर का छत्र और सिंहासन की पीतल की छोटी मूर्तियां चोरी चली गई। मंदिर पर 6 माह पहले यज्ञ हुआ था। दो वर्ष से मंदिर की दान पेटी नहीं खुली थी। यज्ञ की दान राशि भी उन्हीं दान पेटियों में थी। दोनों दान पेटी से करीब एक लाख रुपए नकदी भी बदमाश ले गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पूजा करने पहुंचे पुजारी, तब चला चोरी का पता
नरोदा गांव निवासी केके ठाकुर ने बताया, मंदिर के पुजारी रामनारायण तिवारी का घर मंदिर के सामने ही है। अलसुबह करीब 3:30 बजे वह पूजा करने मंदिर पर पहुंचे। इस दौरान गर्भ गृह का गेट खुला मिला। उन्होंने देखा, तो मंदिर के पीछे के गेट का ताला टूटा था। मंदिर से राम-जानकी की दो मूर्तियां, हनुमान जी का चांदी का मुकुट और हाथ-पैर के चांदी के श्रृंगार के आभूषण गायब मिले। पुजारी का कहना है, अनुमान है कि चोरों को उनके आने की भनक लग गई। वे पीछे वाले गेट से भाग गए। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। चोरी गए सामान की कीमत करीब 80 हजार रुपए है।