- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- 5 Thousand On 12 Vendors, Including The District Marketing Officer, For Selling 20 Bags Of Urea Against The Rule. Penalty Of
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जिला सहकारी विपणन संघ के अधिकारी ने ही शासन के नियमों की अव्हेलना कर बगैर पीओएस मशीन का उपयोग किए 20 बोरी यूरिया बेच दिया। कलेक्टर ने उर्वरक के ऐसे 12 बड़े खरीदारों व विक्रेताओं पर कार्रवाई की और पांच-पांच हजार रु. का जुर्माना लगाया। विपणन अधिकारी व अन्य 11 विक्रेता सात दिन में जुर्माना नहीं भरते हैं तो जिला प्रशासन उनके खिलाफ कार्यवाही करेगा। प्रमुख सचिव कृषि विभाग के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम जिले में उर्वरक के सबसे बड़े 20 खरीददारों की हर महीने जांच कर रही है। टीम ने जनवरी महीने में भी बड़े खरीददार किसानों की जांच की जिसमें जिले के 12 विक्रेताओं द्वारा उर्वरक विक्रय प्रक्रिया में शासन के दिशा निर्देशों की अवहेलना करना पाया गया। कलेक्टर अनय द्विवेदी ने उर्वरक विक्रय में अनियमितता करने पर सेवा सहकारी समिति खुटलाकला, जिला विपणन अधिकारी खंडवा, मयंक कृषि सेवा केन्द्र भगवानपुरा, दीपक ट्रेडर्स खुटलाकला, न्यू रावजी ब्रदर्स खंडवा, विजय कुमार मांगीलाल खंडवा, यश फर्टीलाइजर्स, मिश्रा कृषि सेवा केंद्र पंधाना, विकास एग्रो पुनासा, गोपाल एग्रो एजेंसी पुनासा, संजय कृषि सेवा केन्द्र गुड़ी, पटेल कृषि सेवा केन्द्र अमलपुरा पर कार्रवाई की और पांच-पांच हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया और 7 दिनों में जुर्माना राशि जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी दी कि भविष्य में वे शासन के निर्धारित प्रावधानों का पालन नहीं करते हैं तो उनके विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
यूरिया बेचने, खरीदने वालों के नाम व यूरिया की मात्रा
मयंक कृषि सेवा केंद्र भगवानपुरा ने किसान संदीप को 254 बैग, कुलदीप को 170 बैग, विजय पटेल 80 बैग, धवल चौधरी 60 बैग, पुरषोत्तम गुर्जर 60 बैग, हरिओम टाले 55 बैग, जितेंद्र जायसवाल 55 बैग, हरेसिंह चौहान 50 बैग, हेमंत पटेल 50 बैग, किशोर पटेल 50 बैग, सुनील चौधरी 50 बैग, त्रिलोकचंद मुकाती 50 बैग, शोभाराम गुर्ज 49 बैग, बलीराम गुर्जर 30 बैग, सेवा सहकारी समिति खुटलाकला ने ओमप्रकाश पांडे को 40 बैग, दीपक ट्रेडर्स खुटला कला ने ओमप्रकाश पांडे को 18 बैग, रावजी ब्रदर्स खंडवा ने विजय सोनी 20 बैग, महेंद्र कुशवाह 25 बैग, जिला विपणन अधिकारी ने विजय सोनी को 20 बैग, विजय मांगीलाल खंडवा ने विजय सोनी को 9 बैग, यश फर्टिलाइजर्स खंडवा ने बलीराम गुर्जर 15 बैग, मिश्रा कृषि सेवा केंद्र पंधाना ने महेंद्र कुशवाह को 20 बैग, विकास एग्रो पुनासा ने दिनेश राठौर को 37 बैग, गोपाल एग्रो पुनासा ने दिनेश राठौर को 4 बैग, संजय कृषि केंद्र गुड़ी ने प्रकाश बारेला को 40 बैग व पटेल कृषि सेवा केंद्र अमलपुरा ने किसान रामशंकर तिरोले को बिना पीओएस मशीन के 40 बोरी यूरिया बेचा था।