Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हाेशंगाबाद3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
- जिले में अब तक 11 हजार 298 कर्मचारियाें को लगी कोरोना वैक्सीन, 3362 अभी भी बचे
जिले में 16 जनवरी से शुरू हुए कोरोना वैक्सीनेशन में अब तक 77 प्रतिशत फ्रंटलाइन कर्मचारियों ने ही कोरोना के टीके लगवाए हैं। 81 प्रतिशत के आंकड़े पर पहुंचकर कोरोना वैक्सीन लगवाने में पुलिसकर्मी आगे रहे ताे नगरीय प्रशासन विभाग के 67 फीसदी कर्मचारियाें ने ही वैक्सीन लगवाई। 20 फरवरी तक जिले में स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायती राज्य संस्थाएं, नगरीय प्रशासन, गृह विभाग के 14 हजार 660 कर्मचारियाें के लक्ष्य में से 11 हजार 298 कर्मचारियाें ने वैक्सीन लगवाई।
3362 कर्मचारी अभी भी टीकाकरण से बचे हैं। खास बात यह है कि जिले में स्वास्थ्य विभाग के 33 फीसदी कर्मचारियाें ने ही वैक्सीन नहीं लगवाई। वहीं अन्य विभागाें के 20 से 30 प्रतिशत कर्मचारियाें ने भी वैक्सीन नहीं लगवाई है।
सीएमएचओ डाॅ. दिनेश काैशल जिले में काेराेना वैक्सीनेशन 77 प्रतिशत हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के जाे कर्मचारी छूटे हैं उनमें गर्भवती महिलाएं और काेविड ड्यूटी में शामिल किए अस्थाई कर्मचारी भी है। चूंकि टीकाकरण स्वैच्छिक है। इसलिए किसी काे वैक्सीन लगवाने के लिए हम प्रतिबद्ध नहीं कर सकते हैं।
चार विभागों के कर्मचारियों का टीकाकरण
गृह विभाग : 81 प्रतिशत कर्मचारियाें ने वैक्सीन लगवाई। 2101 कर्मचारियाें का लक्ष्य था, 1701 कर्मचारियाें ने वैक्सीन लगवाई।
राजस्व विभाग : 80 प्रतिशत वैक्सीनेशन। 1624 में से 1295 कर्मचारियों को वैक्सीन लगी।
पंचायती राज : 78% कर्मचारियों का टीकाकरण। 1421 में से 1121 ने लगवाई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग : 77 फीसदी कर्मचारियों ने लगवाए टीके। 8093 लाेगाें के लक्ष्य में से 6242 को वैक्सीन लगी।
नगरीय प्रशासन : 67% लाेगाें ने वैक्सीन लगवाई1421 में से 945 लाेगाें ने टीके लगवाए।
कैचअप राउंड में 1511 लोग छूटे
स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन लगवाने से छूटे लाेगाें काे वैक्सीन लगवाने के लिए केचअप राउंड लगाया था। इसमें भी 6567 में से 5056 यानी 77 प्रतिशत कर्मचारियाें ने ही टीका लगवाया। 1511 लाेग फिर भी छूट गए।
डाेज-2 के तीन राउंड में 2493 ने लगवाई वैक्सीन
हाेशंगाबाद. काेराेना वैक्सीन डाेज-2 लगाने में हाेशंगाबाद जिला प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। जिले में अब तक 3007 के लक्ष्य में 2493 लाेगाें यानी 82 फीसदी काे वैक्सीन लग चुकी है। बुधवार काे 1020 लक्ष्य में से 863 लाेगाें काे टीका लग चुका है। जबकि साेमवार 22 फरवरी काे पहले राउंड में 1255 के लक्ष्य में से 1055 लाेगाें ने व दूसरे राउंड में मंगलवार काे 642 के लक्ष्य में से 565 लाेगाें ने ही वैक्सीन लगवाया। अब तक डाेज-2 में तीन दिनाें में 3688 लाेगों ने वैक्सीन लगवाया।