गोडसे के पुजारी की कांग्रेस में एंट्री पर बवाल: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना, बोले कांग्रेस का महात्मा गांधी के सिद्धांतों से कोई सरोकार नहीं, राष्ट्रपिता अब सिर्फ वोटों के लिए रह गए

गोडसे के पुजारी की कांग्रेस में एंट्री पर बवाल: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना, बोले कांग्रेस का महात्मा गांधी के सिद्धांतों से कोई सरोकार नहीं, राष्ट्रपिता अब सिर्फ वोटों के लिए रह गए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Home Minister Narottam Mishra Targeted The Target, Saying That The Congress Has Nothing To Do With The Principles Of Mahatma Gandhi, The Father Of The Nation Is Now Left Only For Votes.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना, बोले कांग्रेस का महात्मा गांधी के सिद्धांतों से कोई सरोकार नहीं, राष्ट्रपिता अब सिर्फ वोटों के लिए रह गए

  • हिंदू महासभा ने बाबूलाल चौरसिया को निष्कासित भी कर दिया।
  • बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में ली थी कांग्रेस की सदस्यता।

​​​​​ग्वालियर नगर निगम वार्ड नंबर 44 से पार्षद और हिंदू महासभा के नेता बाबूलाल चौरसिया ने बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मुद्दे पर सियासत भी तेज हो गई है। गुरुवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गोडसे के पुजारी का कांग्रेस की सवारी करने से कांग्रेस का दोहरा चरित्र का पता चलता है। तथाकथित गांधी परिवार और कांग्रेस का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों से कोई सरोकार नहीं रह गया है। अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी उनके लिए सिर्फ वोटों के लिए रह गए हैं। कांग्रेस ने सरदार पटेल और डाक्टर अंबेडकर के नाम का इस्तेमाल भी सिर्फ वोटों के लिए किया है। बता दें कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में बाबूलाल चौरसिया कांग्रेस की सदस्यता ली। इसके बाद हिंदू महासभा ने बाबूलाल चौरसिया को निष्कासित भी कर दिया।

मेरी घर वापसी हुई हैं

कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद बाबूलाल चौरसिया ने कहा कि मैंने घर वापसी की है। घर वापसी करके बहुत खुश हूं। मेरी उनकी विचारधारा मेल नहीं खाती थी। बता दें बाबूलाल पहले कांग्रेस में ही थे। पिछले चुनाव में टिकट नहीं मिलने की वजह से उन्हाेंने कांग्रेस छोड़कर हिंदू महासभा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते थे।

गोडसे की पूजा पर दी सफाई

पार्षद बाबूलाल चौरसिया ने गोडसे की प्रतिमा पूजन पर सफाई दी कि महासभा अंधेरे में हुई थी। पूजन के बारे में बाद में पता लगा था। इस पर नाराजगी जताई थी और पार्टी से किनारा कर लिया था।



Source link