छज्जा गिरने से भाई-बहन की मौत: ड्रिल मशीन से तोड़ रहे थे जर्जर मकान, तेज वाइब्रेशन से पास के घर का छज्जा और दीवार भरभराकर गिरे, मलबे में दो बच्चों समेत 4 दबे

छज्जा गिरने से भाई-बहन की मौत: ड्रिल मशीन से तोड़ रहे थे जर्जर मकान, तेज वाइब्रेशन से पास के घर का छज्जा और दीवार भरभराकर गिरे, मलबे में दो बच्चों समेत 4 दबे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Wrecked Houses Were Broken By A Drill Machine, The Visor Of Sharp Vibrations Fell From The Nearby House And The Wall Filled, 4 People Including Two Children Were Buried In The Debris

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रतलाम के जावरा में गुरुवार को हुए हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए।

  • जावरा में लक्ष्मीबाई रोड पर हुआ हादसा
  • मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज

जिले के जावरा में लक्ष्मीबाई रोड पर गुलरवाली मस्जिद के पास गुरुवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। यहां एक जर्जर मकान को ड्रिल मशीन से तोड़ने के दौरान पास के घर का छज्जा और दीवार तेज कंपन के कारण भरभराकर गिर गया। इस दौरान नीचे काम कर रहे दो मजदूरों समेत दो बच्चे दब गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। बच्चों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। दोनों मजदूर आपस में भाई-बहन थे।

गुलरवाली मस्जिद के पास इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी धनसुख जैन का मकान है। इसमें वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। इसी के पास उनका दूसरा जर्जर मकान भी है। इसी को वह तुड़वा रहे थे। इसका ठेका जावरा के ही ठेकेदार इकबाल खान को दिया था। दो दिन पहले ही काम शुरू हुआ था। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे यहां मंजू (25) पति विनय निवासी कागली गांव और उसका भाई पंकज (30) पिता गौतम पारगी भी काम कर रहे थे। मंजू के साथ उसके बच्चे 2 साल की शिवानी और 5 साल का पिंका भी वहीं खेल रहे थे। पहली मंजिल पर मजदूर ड्रिल मशीन से मकान को तोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक पास ही स्थित पहले वाले मकान का छज्जा और दीवार भरभराकर गिर गए। मलबे में चाराें लोग दब गए।

हादसे में घायल दोनों बच्चों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

हादसे में घायल दोनों बच्चों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

लोगों ने तुरंत मलबा हटाया। चारों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मंजू और पंकज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोनों बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने लापरवाही बरतने पर मकान मालिक धनसुख जैन और ठेकेदार इकबाल खान के खिलाफ केस दर्ज किया है।



Source link