निजी अस्पताल का मामला: कोरोना का दूसरा डोज लगने के 12 घंटे बाद लिपिक की हार्ट अटैक से हुई मौत

निजी अस्पताल का मामला: कोरोना का दूसरा डोज लगने के 12 घंटे बाद लिपिक की हार्ट अटैक से हुई मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खरगोन3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महिला स्वास्थ्यकर्मी का शव पोस्टमार्टम के लिए शव वाहन से लाया गया।

  • सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ थी महिला कर्मचारी, अस्पताल से बुलाए इलाज संबंधी दस्तावेज, भोपाल से निर्देश के बाद शव का कराया पोस्टमार्टम

सीएमएचओ कार्यालय में लिपिक के पद पर पदस्थ कर्मचारी रजनी सेन (60) की मंगलवार रात को निजी अस्पताल में अचानक मौत हो गई। बुधवार को परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव वाहन से मुक्तिधाम जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान भोपाल से पोस्टमार्टम कराने के निर्देश पर शव वाहन से पोस्टमार्टम रुम तक शव ले जाया गया। उन्हें मंगलवार को ही कोरोना वैक्सीन के दूसरे डोज का टीका लगा था। इस कारण पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक की पुष्टि हुई है।

जानकारी अनुसार मंगलवार को दोपहर 4 बजे उन्हें कोविशील्ड वैक्सीन के दूसरे डोज का टीका लगा था। इसके बाद 30 मिनट तक उन्हें निगरानी में भी रखा गया। लेकिन मंगलवार रात को अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। रात 3 से 4 बजे के बीच उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सीएमएचओ डॉ. अनीता सिंगारे द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शहर कोतवाली में जानकारी दी। इसके बाद शव वाहन से शव को पोस्टमार्टम रुम लाया गया। इस दौरान सीएमएचओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व परिजन मौजूद थे। सभी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे।

टीकाकरण अफसर का अनुमान सही निकला, मायोकार्डियल इंफेक्शन बताया था कारण

रजनी सेन।

रजनी सेन।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनोज खन्ना ने बताया सेन को मंगलवार रात 11.50 बजे अस्पताल में भर्ती किया था। भर्ती करने के दौरान श्वांस लेने में तकलीफ व चक्कर आने पर निजी अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया। अस्पताल जाने के करीब एक घंटे पहले उन्हें यह समस्या हुई थी। देर रात को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया मायोकार्डियल इन्फेक्शन के कारण मौत हो सकती है। मायोकार्डियल इन्फेक्शन (एमआई), जिसे आमतौर पर दिल के दौरे के रूप में जाना जाता है, तब होता है जब रक्त का प्रवाह कम हो जाता है या ह्रदय के एक हिस्से में रुक जाता है, जिससे हृदय की मांसपेशियों को नुकसान होता है।

पोस्टमार्टम से खत्म हुई अटकलें
स्वास्थ्य कर्मचारी की मौत के बाद लोग तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे थे। कोई ब्रेन हेमरेज को कारण बता रहा था तो कोई वैक्सीन का साइड इफैक्ट। लेकिन पोस्टमार्टम ने साफ कर दिया है कि मौत हार्ट अटैक से हुई। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। साइड इफैक्ट नहीं था।

टीकाकरण का साइड इफैक्ट नहीं था
रजनी सेन को पूर्व में पहला डोज लग चुका था। अब दूसरा डोज लगा। पहले टीके के बाद कोई समस्या नहीं हुई। पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक का पता चला है। निजी अस्पताल से भी इलाज संबंधित रिपोर्ट बुलाई है। मामले की भोपाल रिपोर्ट भेजेंगे। टीकाकरण का साइड इफैक्ट नहीं था
-डाॅ. अनीता सिंगारे, सीएमएचओ बड़वानी



Source link