महाकाल की शरण: MP विधानसभाध्यक्ष गिरीश गौतम महाकाल की शरण में पहुंचे, बोले- अब मैं न भाजपा का न ही कांग्रेस विरोधी, दलगत राजनीति से ऊपर हूं

महाकाल की शरण: MP विधानसभाध्यक्ष गिरीश गौतम महाकाल की शरण में पहुंचे, बोले- अब मैं न भाजपा का न ही कांग्रेस विरोधी, दलगत राजनीति से ऊपर हूं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • MP Assembly Speaker Girish Gautam Reached The Shelter Of Mahakal, Said Now I Am Neither BJP Nor Anti Congress, Above Party Politics

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एमपी विधान सभा स्पीकर गिरीश गौतम ने गुरुवार को महाकाल के दर्शन किए

  • मेरी जिम्मेदारी विस सुचारू रूप से चले

MP विधान सभाध्यक्ष पद पर सर्वानुमति से चुने जाने के बाद गिरीश गौतम पहली बार उज्जैन पहुंचे। गुरुवार सुबह उन्होंने महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि विधान सभाध्यक्ष चुने जाने के बाद अब मैं न तो भाजपा का हूं और न ही कांग्रेस का विरोधी। अब मैं दलगत राजनीति से ऊपर हूं। कांग्रेस नेता कमलनाथ जी मेरे प्रस्तावक थे और मंत्री गोविंद सिंह ने मेरा नाम का समर्थन किया है। मैं निष्पक्ष रूप से काम करूंगा। मेरी जिम्मेदारी विधानसभा को सुचारू रूप से चलाने की है। सत्र में ज्यादा से ज्यादा काम हो। सत्र में आने वाले विधेयकों और प्रदेश के विकास योजनाओं पर चर्चा हो। सभी सदस्य अब मेरे लिए एक समान हैं।
महाकाल के आशीर्वाद से आज जीवित हूं
विधान सभाध्यक्ष गौतम महाकाल मंदिर में पूजन अर्चन के बाद वह भोपाल के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा महाकाल के दर्शन करने अाता रहता हूं। उनकी बड़ी कृपा है। उनके आशीर्वाद से ही आज जीवित हूं। चुनाव में जाने से पहले महाकाल के दर्शन किए थे। आज जो कुछ भी हूं वह महाकाल की वजह से ही हूं। महाकाल से लोगों की निरंतर सेवा करते रहने की कामना की है।
रीवा के देवतालाब से विधायक हैं गिरीश गौतम
विधान सभाध्यक्ष गाौतम रीवा जिले के देवतालाब विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। यह विधानसभा विंध्य क्षेत्र में आती है। गौतम को स्पीकर बनाए जाने के पीछे पार्टी ने शिवराज मंत्रिमंडल में विंध्य क्षेत्र को जगह नहीं मिलने की भरपाई की है।

कोरोना से बचने का एक ही तरीका, मास्क लगाएं, हाथ धोएं

स्पीकर ने कहा कि जब तक सभी को टीका नहीं लग जाता है तब तक कोरोना से बचने का एक ही उपाय है। सभी लोग मास्क लगाएं। साबुन से या सैनेटाइजर से हाथ धोते रहें। सोशल डिस्टेशिंग रखें। भीड़ भाड़ में जाने से बचें। सावधानी रखें।



Source link