Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबाद4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मेले में दुकान लगाने विदिशा से आया परिवार।
- अचानक मेला रद्द होने से मेले में दुकान लगाने आए व्यापारियों में नाराजगी
क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में रामजी बाबा मेला 24 घंटे पहले रद्द करने का आदेश सुना दिया। हालांकि इससे सबसे ज्यादा आफत 500 व्यापारियों को हो रही है ।इसमें कई व्यापारी तो दूर दराज जिला और प्रदेश से आए हैं जो सबसे ज्यादा परेशान हैं। विदिशा से मेले में व्यापार करने आ रहा है एक परिवार अभी संकट में हो गया है ।
उसके पास वापस सामान ले जाने का भाड़ा भी नहीं है और सामान का कर्ज कैसे चुकाएंगे। यह संकट भी है। दूसरी और कानपुर से आए व्यापारी अपना सामान यही स्थानीय स्तर पर किराए का मकान लेकर उस में रखकर जाएंगे क्योंकि सामान वापस ले जाने के लिए उनके पास भाड़े के रुपए भी नहीं है। क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की सदस्य माया नारोलिया ने कहा यह संकट बड़ा है इसके लिए भी कुछ किया जाएगा जल्द प्रशासन से बात करेंगे।
व्यापारी बोले: मेला कैंसिल करना था तो पहले करते
मेले में दुकान लगाने के लिए बाहर से आए व्यापारियों में खासी नाराजगी है उन्होंने कहा कि अगर मेला कैंसिल ही करना था तो बुलाना ही नहीं था ऐसे में उनको यह नुकसान तो नहीं उठाना पड़ता अब उनके सामने दौरा संकट खड़ा हो गया है। सामान वापस ले जाने के रुपए नहीं है। क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य निर्णय सुना दिया कि मेला रद्द हो गया। अब नगरपालिका मेला ग्राउंड खाली करा रही है। व्यापारियों के सामने बड़ा ही संकट खड़ा हो गया है।