यात्रियों की कमी से उड़ान पर संकट: यात्री नहीं मिलने से इंदौर- शिर्डी फ्लाइट के विस्तार की तैयारी, अहमदाबाद तक बढ़ाकर नुकसानी के भरपाई की कोशिश

यात्रियों की कमी से उड़ान पर संकट: यात्री नहीं मिलने से इंदौर- शिर्डी फ्लाइट के विस्तार की तैयारी, अहमदाबाद तक बढ़ाकर नुकसानी के भरपाई की कोशिश


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Shirdi’s Passenger Shortage Is Seen From Indore, Many Flights Have Been Closed In The Past Due To Lack Of Passengers

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

आवागमन के साधनों में इन दिनों यात्रियों की बेहद कमी दिखाई दे रही है। इसी के चलते लगातार हवाई कंपनियां यात्रियों को सुविधा देने के साथ ही किराए में भी कटौती कर रही हैं। इसके बावजूद भी उड़ानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के शिर्डी के लिए शुरू की गई निजी कंपनी इंडिगो की उड़ान को यात्रियों की कमी से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में उड़ान के संचालन पर संकट आ गया है। अब कंपनी इस उड़ान को अहमदाबाद से कनेट करने जा रही है। जिससे कि अहमदाबाद के यात्री भी इसमें उड़ान भर सकें और यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो।

इंदौर से शिर्डी के लिए इंडिगो 72 सीटर विमान का उपयोग कर रही है, लेकिन इसमें कम यात्री आ रहे हैं। जिससे कंपनी को नुकसान हो रहा है। कंपनी पूर्व में भी इस उड़ान को बंद कर चुकी है। प्रबंधन के अनुसार अब कंपनी इस उड़ान का विस्तार अहमदाबाद तक करने वाली है। जिसमें विमान अहमदाबाद से यात्रियों लेकर इंदौर आएगा और यहां से शिर्डी जाएगी। वापसी में भी विमान शिर्डी से इंदौर आएगा और यहां से अहमदाबाद चला जाएगा। इससे दो शहरों के यात्री मिल जाएंगे।

एजेंट का कहना है कि इंदौर से शिर्डी की दूरी करीब 450 किलोमीटर है। शिर्डी के लिए भले ही ट्रेन सुविधा नहीं है, लेकिन सड़क मार्ग सबसे सुलभ साधन है और अधिकांश यात्री सड़क मार्ग से ही सफर करते हैं। इसके अलावा इंदौर से हर दिन 50 से अधिक बसें शिर्डी और पुणे के लिए जाती है। जिससे यात्री आसानी से पहुंच जाते हैं। इस कारण भी शिर्डी उड़ान को कम संया में यात्री मिलते हैं। इंडिगो कंपनी के सूत्रों के अनुसार इंदौर से अभी सबसे अधिक संचालन हमारी कंपनी कर रही है। दिल्ली और गोवा के अलावा दूसरे शहरों की उड़ानों को कम यात्री मिल रहे हैं। सबसे कम यात्री हैदराबाद और शिर्डी के लिए मिल रहे हैं। हैदराबाद में भी अधिकांश आईटी कंपनियों में वर्क फ्राॅम होम चलने से इस शहर के लिए उड़ानों की संख्या में कमी आ गई है।



Source link