यात्री कृपया ध्यान दें…: डीजल सस्ता हो, किराया बढ़े, चालानी कार्रवाई बंद हो… की मांग के साथ बस ऑपरेटर हड़ताल पर, कई रूटों पर कल नहीं चलेंगी बसें

यात्री कृपया ध्यान दें…: डीजल सस्ता हो, किराया बढ़े, चालानी कार्रवाई बंद हो… की मांग के साथ बस ऑपरेटर हड़ताल पर, कई रूटों पर कल नहीं चलेंगी बसें


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Gangwal Bus Association One Day Strike In Indore After Announced By Bhopal Bus Operator On 26 27 February

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गंगवाल बस स्टैंड से चलने वाली बसें कल बंद रहेंगी।

भोपाल में बस ऑपरेटर और एसोसिएशन द्वारा 26-27 फरवरी को हड़ताल की घोषणा के बाद इंदौर में भी गंगवाल बस एसोसिएशन एक दिन की हड़ताल करेगी। गंगवाल बस स्टैंड से भी शुक्रवार को बसें नहीं चलेंगी। हड़ताल परिवहन विभाग द्वारा चेकिंग के नाम पर एकतरफा कार्रवाई, बसों का किराया बढ़ाए जाने की मांग को लेकर की जाएगी। हड़ताल के चलते प्रदेश भर में करीब 20 हजार बसों का संचालन प्रभावित हो सकता है।

गंगवाल बस एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवसिंह गौड़ का कहना है, गंगवाल से चलने वाली धार-झाबुआ, रतलाम समेत अन्य रूट की 100 से ज्यादा बसों के ऑपरेटर 26 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे। हमारे यहां, मंदसौर, रतलाम, नीमच, झाुबआ, अलीराजपुर, कुक्षी, मनावर की ओर चलने वाली बसें एक दिन के लिए बंद रहेंगी। यात्री बस स्टैंड पर नहीं आएं और परेशानी से बचें। वहीं, बस मालिकों का कहना है कि डीजल में हो रही बढ़ोतरी से बस संचालित करना मुश्किल हो रहा है।

शिव सिंह गौड़ का कहना है कि हमारी हड़ताल सांकेतिक है। बस ऑपरेटर पिछले 6 महीनों से परेशान हैं। डीजल 60 रुपए से 90 रुपए तक पहुंच गया है, लेकिन किराए में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। किराया बोर्ड की बैठक भी हो चुकी है। बैठक में 50 फीसदी किराया बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया, लेकिन राज्य शासन के पास मामला अटका हुआ है।

हमारी मांग है कि किराया बढ़ाया जाए। चालानी कार्रवाई में भी अनियमितता है। किसी बस में सवारी कम है तो उसका भी चालान बनाया जा रहा है। किसी ना किसी रूप में चालान बनाया जा रहा है। बस ऑपरेटर 1000 रुपए नहीं कमा पार रहा है, चालान 5000 हजार 10000 रुपए का बनाया जा रहा है। हमारी तीन मांगें हैं- चालानी कार्रवाई बंद हो, डीजल के रेट कम किए जाएं और किराए में बढ़ोरती की जाए।



Source link