वर्चस्व की लड़ाई में चले हथियार: बहन के घर आए युवक को दूसरे पक्ष ने घेरा, भागा तो फिल्मी स्टाइल में तलवार लेकर दौड़े और हमला कर गंभीर घायल किया

वर्चस्व की लड़ाई में चले हथियार: बहन के घर आए युवक को दूसरे पक्ष ने घेरा, भागा तो फिल्मी स्टाइल में तलवार लेकर दौड़े और हमला कर गंभीर घायल किया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

इस प्रकार से तलवार लेकर युवक गली में दौड़ता नजर आया।

छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों के बीच हथियार चल गए। रात में फिल्मी स्टाइल में कुछ लोग तलवार लेकर एक युवक के पीछे दौड़े और उस पर हमला किया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक पर हमला करने के लिए तलवार लेकर जाता बदमाश।

युवक पर हमला करने के लिए तलवार लेकर जाता बदमाश।

छत्रीपुरा पुलिस के अनुसार समाजवाद नगर निवासी पारस धानक (30) की शिकायत पर पारस पिता भोलाराम, ज्ञानी पिता रोशनलाल, सोनू पिता रज्जू धानक और सागर पिता कालू धानक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार घायल पारस भी आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह रात में अपनी बहन के घर किसी काम से गया था। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला करने की कोशिश की। वह जान बचाकर भागा तो उसके पीछे करीब एक दर्जन लोग धारदार हथियार लेकर दौड़े। इसके बाद इन लोगों ने उस पर हमला किया। हमले में उसके हाथ-पैर, पीठ में गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पता चला है कि पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्ष में मनमुटाव चल रहा था। इसे लेकर ही हमला किया गया है। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें कुछ लोग हाथ में तलवार लेकर युवक के पीछे दौड़ते नजर आ रहे हैं।

मामले में तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने फरियादी पारस पिता परदेसी धानक निवासी समाजवाद नगर इंदौर की रिपोर्ट पर पारस पिता भोलाराम धानक निवासी सेठी नगर इंदौर, सागर पिता कालू धनक निवासी सेठी नगर, सोनू पिता रज्जू धानक निवासी सेठी नगर, ज्ञानी धनक व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से तीनों मुख्य आरोपियों पारस धनक, सोनू धानक और सागर धनक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार पारस क्षेत्र का लिस्टेड गुंडा है। यह 3 वर्ष के लिए बाउंड ओवर पर है। इसके अलावा सागर भी लिस्टेड गुंडा है।आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 73 / 2021 धारा 307 324 294 506 34 में मामला दर्ज किया है।



Source link