विधानसभा: पूर्व गृह मंत्री ने कहा- शिवराज सरकार फिल्म गोलमाल-4 की तरह; जिस बस में 36 मजदूर भेजना बताए, वह नंबर ही कार का निकला

विधानसभा: पूर्व गृह मंत्री ने कहा- शिवराज सरकार फिल्म गोलमाल-4 की तरह; जिस बस में 36 मजदूर भेजना बताए, वह नंबर ही कार का निकला


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • A Statement Was Made In The Media Against Former Assembly Speaker Dr. Seethasaran Sharma

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सीतासरन शर्मा ने आईएएस हरेंद्र नारायण के खिलाफ विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का मामला लगाया है।

  • होशंगाबाद जिले के इटारसी SDM रहते डा. शर्मा पर भ्रष्टाचार के लिए विधानसभा में प्रश्न उठाने का लगाया था आरोप

पूर्व गृह मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक बाला बच्चन ने सदन में कहा कि शिवराज सरकार फिल्मकार रोहित शेट्टी की फ़िल्म “गोलमाल -4” की तरह है। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में हर योजना में गोलमाल हो रहा है। कोविड के दौरान मजदूरों को लाने के लिए जिन वाहनों का उपयोग किया गया, उसमें भी गोलमाल किया गया है। उन्होंने सदन में कहा कि एक बस को सरकार की तरफ से मजदूरों को उनके गृह जिले तक पहुंचाने के लिए भुगतान किया है। जब इस बस के नंबर के बारे में पता किया तो सामने आया कि यह बस नहीं, बल्कि इंडिगो कार है। उन्होंने कहा कि एक कार में 36 लोग कैसे सवाल हो सकते हैं? ऐसा प्रदेश में कई जगह हुआ है। इसकी जांच होना चाहिए।

IAS हरेंद्र नारायण के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. सीतासरन शर्मा ने आईएएस अफसर हरेंद्र नारायण के खिलाफ विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का मामला लगाया है। अफसर पर आरोप है कि उन्होंने इटारसी में एसडीएम पदस्थ रहते हुए डाॅ. शर्मा के खिलाफ मीडिया में बयान दिया था। उन्होंने बजट सत्र के चौथे दिन विधानसभा में शून्यकाल में कहा कि इस संबंध में उनका नोटिस कई दिनों से पेंडिंग है। इसे स्वीकार कर विशेषाधिकार समिति को भेजें या मुझे यहां वक्तव्य देने की अनुमति दें। नारायण वर्तमान में सतना जिला पंचायत के सीईओ हैं। डा. शर्मा के अनुसार नारायण ने मीडिया में कहा था कि विधायक लोगों को बचाने और भ्रष्टाचार के लिए प्रश्न उठाते हैं। साथ ही मुझे पत्र लिखा कि आप विधायिका का काम करें, मेरे काम में हस्तक्षेप न करें।



Source link