- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- The Robber Arrived At The Old Man’s House, Cleaning The Gutter Behind, Drink Water, And Carried Out The Act By Killing Him Suddenly.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घमापुर थाने में वृद्धा ने लूट का मामला दर्ज कराया।
- घमापुर क्षेत्र के विद्यानगर की घटना, पति करता है जीसीएफ में नौकरी
- एक महीने पहले महिला के साथ हुई थी लूटपाट, अब तक नहीं हो सका खुलासा
घमापुर क्षेत्र में एक लुटेरा पानी पीने के बहाने वृद्धा के गले से झपट्टा मारकर चेन छीन ले गया। वृद्धा के पति जीसीएफ में काम करते हैं। वृद्धा दोपहर में घर में अकेली थी। तभी एक 25 से 30 वर्ष की उम्र का युवक पहुंचा। बोला कि वह पीछे गटर साफ कर रहा है। पानी पिला दो। वृद्धा पानी लेकर पहुंची। पानी पीने के दौरान ही अचानक उसने झपट्टा मारकर वृद्धा का मंगलसूत्र खींच कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार जीसीएफ के पीछे विद्यानगर में रहने वाली ममता पावले के पति नौकरी करते हैं। दोपहर में वह घर में अकेली थी। तभी लुटेरा पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटा कर खुलवाया और पानी मांगा। लुटेरा ग्रे कलर की कैफरीन और जैकेट पहने था। चेहरे पर गमछा बांधे था। वह पानी पिला रही थी कि अचानक झपट्टा मारकर गले से मंगलसूत्र छीन लिया। छीना-झपटी में ममता गिर गईं और उनका सिर लहूलुहान हो गया। लुटेरा तेजी से कुछ दूरी पर खड़ी अपनी बाइक से फरार हो गया। आसपास मौजूद दो-तीन युवकों ने पीछा भी करने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
लूट की सूचना पर हुई घेराबंदी
युवकों ने लूट की सूचना डायल-100 पर दी। इसके बाद पूरे शहर की घेराबंदी की गई। खासकर जीसीएफ विद्यानगर से जुड़ने वाले पाटबाबा, रांझी, खमरिया, शोभापुर, सिविल लाइंस क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। ममता को पति अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घमापुर टीआई भरत श्रीवास्तव के मुताबिक लूट का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।
एक महीने पहले भी इस क्षेत्र में हुई थी लूट
एक महीने पहले भी एक लुटेरे ने विद्यानगर निवासी 52 वर्षीय पीड़िता का मंगलसूत्र छीन ले गया था। तब पीड़िता रोज की तरह पाटबाबा मंदिर तक टहलने गई थी। वारदात वाली सुबह बहुत कोहरा था। जीसीएफ फैक्ट्री की बाउंड्री से लगी रोड के दोनों ओर जंगल है। पीड़ता पाटबाबा से घर लौट रही थीं। उसी दौरान 18 से 20 वर्षीय एक युवक ने पहले उसके साथ रेप की कोशिश की और फिर मंगलसूत्र छीन ले गया था। इस वारदात का भी अभी खुलासा नहीं हो पाया है।