नई दिल्ली. भारत के बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने जबसे टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा है, वो छाए हुए हैं. अक्षर पटेल ने पहले टेस्ट मैच से ही अपना जलवा दिखाना शुरू किया था और करियर का दूसरा टेस्ट खत्म होते-होते वो दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज बन गए हैं. यही नहीं अहमदाबाद टेस्ट में 11 विकेट लेकर उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये हैं. आइए डालते हैं उनपर एक नजर (PTI)