IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है (PIC : AFP)
India vs England: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट अहमदाबाद में हो रहे डे-नाइट टेस्ट में तीसरे अंपायर की भूमिका से खुश नहीं हैं. अहमदाबाद टेस्ट के पहले दिन भारत मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 25, 2021, 1:53 PM IST
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘इंग्लैंड के कप्तान और मुख्य कोच ने पहले दिन के खेल के बाद मैच रैफरी से बात की.’ इसमें कहा गया, ‘कप्तान और मुख्य कोच ने अंपायरों की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि फैसलों में निरंतरता होनी चाहिये. मैच रैफरी ने कहा कि कप्तान अंपायरों से सही सवाल कर रहे थे.’ गिल के मामले में कई तरह से फुटेज देखने के बाद उन्हें नाबाद करार दिया गया जबकि रोहित को तुरंत ही नॉट आउट करार दे दिया गया. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जाक क्रॉउली ने पहले दिन के खेल के बाद प्रेस कांफ्रेंस में भी कहा, ‘जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तब जैक के मामले में उन्होंने पांच या छह कोणों से फुटेज देखी लेकिन जब हम फील्डिंग कर रहे थे तो एक ही कोण से देखा. मैं नहीं कह सकता कि वे आउट थे या नहीं लेकिन चेकिंग और बेहतर हो सकती थी.’
यह भी पढ़ें:
सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों पर जड़े 120 रन, मुंबई ने बनाया क्रिकेट इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोरVijay Hazare Trophy: पृथ्वी शॉ ने जड़ा दोहरा शतक, टीम इंडिया पर ठोका दावा, पिछले तीन मैचों में लगाए 2 शतक
चार मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर है. इंग्लैंड ने चेन्नई में पहला टेस्ट मैच 227 रन से जीता था तो भारत ने उसी स्थान पर दूसरा मैच 317 रन से जीतकर श्रृंखला बराबर की थी.