भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट अहमदाबाद में खेला जा रहा है (फोटो-PTI)
India vs England: जो रूट और जैक लीच के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए और पूरी टीम पहली इनिंग में महज 145 रन बनाकर ऑलआउट हुई.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 25, 2021, 4:26 PM IST
नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. डे-नाइट टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की टीम पहली पारी में 145 रन बनाकर ऑलआउट हुई. पहली इनिंग के आधार पर टीम इंडिया को 33 रनों की बढ़त हासिल हुई है. बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच ने चार जबकि कप्तान जो रूट ने पांच विकेट लिए. 102वां टेस्ट खेल रहे ऑफ स्पिनर रूट का यह सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. इसके पहले उन्होंने 2020 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 87 रन देकर 4 विकेट लिए थे. एक विकेट तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने झटका. भारत की ओर से सबसे ज्यादा 66 रन रोहित शर्मा ने बनाए. इंग्लैंड ने पहली पारी में 112 रन बनाए थे.