एसपी को सौंपा ज्ञापन: 6 कांग्रेसी पर रास्ता रोकने का आरोप, दो दिन बाद सरकारी काम में बाधा का केस

एसपी को सौंपा ज्ञापन: 6 कांग्रेसी पर रास्ता रोकने का आरोप, दो दिन बाद सरकारी काम में बाधा का केस


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एसपी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता।

  • एसपी से मिले कांग्रेसी, बोले- राजनीतिक दबाव में एफआईआर की गई

जयस्तंभ चौक मार्ग पर नीमवाड़े के पास मंगलवार की दोपहर मुख्यमंत्री का पुतला दहन के दौरान युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के 6 पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने शासकीय काम में बाधा डालने की धारा लगा दी है। गुरुवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज करवाया।

पुलिस ने एनएसयूआई प्रदेश महासचिव प्रतीक मालवीय, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शशांक बैस, नगर अध्यक्ष मयंक चौरे, युवा कांग्रेस नेता अर्जुन भोला, अर्चित नामदेव एवं संजय मेहरा को आरोपी बनाया है। इस पर कांग्रेसी खेमे से तीखी प्रतिक्रिया आई। गुरुवार को कांग्रेस के उत्कर्ष गौर, नगर अध्यक्ष सत्यम तिवारी, गुलाम मुस्तफा, स्वदेश शर्मा, दुर्गेश, विशाल,अखिलेश,विशाल, विक्की, संदीप ने एसपी संतोष सिंह गौर को ज्ञापन देकर बताया कि राजनीतिक दबाव में इन पर एफआईआर दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं…



Source link