ऑर्डनेंस इलेक्शन 6 मार्च को: 5 कर्मचारी संगठनों के 40 प्रत्याशी मैदान में, इंटक का रेड यूनियन से गठबंधन, बीएमएस से मुकाबला

ऑर्डनेंस इलेक्शन 6 मार्च को: 5 कर्मचारी संगठनों के 40 प्रत्याशी मैदान में, इंटक का रेड यूनियन से गठबंधन, बीएमएस से मुकाबला


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इटारसी18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो

  • पिछले साल काेराेना के कारण टले थे, इस बार 1057 कर्मचारी डालेंगे वोट

ऑर्डनेंस फैक्ट्री वर्क्स कमेटी के चुनाव में 5 कर्मचारी संगठन चुनाव मैदान में हैं। कमेटी के चुनाव 6 मार्च को होंगे। इसमें कर्मचारी संगठनों से 40 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कमेटी के 10 सदस्य चुने जाएंगे। अभी तक कमेटी पर इंटक का वर्चस्व रहा है। इस बार बीएमएस से कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं।

इस बार आयुध निर्माणी मजदूर कांग्रेस (इंटक) और एंप्लाइज यूनियन (रेड) ने चुनावी गठबंधन कर लिया है। पिछले साल कोरोना की गाइड लाइन के कारण चुनाव टल गए थे। इस बार चुनाव होंगे। फैक्टरी के अंदर 9 बूथ बनाए गए हैं। इसमें पांचों कर्मचारी संगठनों के 1057 वोटर मतदान करेंगे। इनमें जो कर्मचारी ट्रेनिंग अथवा दूसरे कार्य से बाहर होंगे वह डाक पत्र का उपयोग कर सकते हैं। मतदान सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएगा।

37 ने फाॅर्म वापस लिए, 40 उम्मीदवार बचे

चुनाव अधिकारी ओएफ के एजीएम निरंजन यादव ने बताया कमेटी के 10 सदस्यों का चुनाव होगा। इनका कार्यकाल 2 साल का होगा।

एक मार्च से प्रचार शुरू होगा जो 3 मार्च तक चलेगा। गेट मीटिंग होंगी। आखरी दिन गेट मीटिंग के लिए लिए ड्राॅ निकाला जाएगा।

इंटक ने किया रेड यूनियन से गठबंधन : आयुध निर्माणी मजदूर कांग्रेस इंटक के महासचिव रूपेंद्र चौहान व एंप्लाइज यूनियन महासचिव अनिल पटेल ने रेड और इंटक के गठबंधन की पुष्टि की है। आयुध निर्माणी कर्मचारी संघ बीएमएस के महामंत्री कुलदीप चौधरी ने कहा, हमारे पूरे 10 प्रत्याशी उतरेंगे।

चुनाव प्रक्रिया

नामांकन पत्र भरे 102 फाॅर्म आए : 89 फाॅर्म रिजेक्ट :12 बचे फाॅर्म : 77 नाम वापस : 37 उम्मीदवार : 40

ये संगठन चुनाव मैदान में :

  • आयुध निर्माणी कर्मचारी संघ।
  • एम्प्लाइज यूनियन।
  • आयुध निर्माण मजदूर कांग्रेस।
  • आयुध निर्माणी कर्मचारी यूनियन।
  • स्वतंत्र मजदूर यूनियन।

खबरें और भी हैं…



Source link