ऑलराउंडर यूसुफ पठान का संन्यास: भारत के लिए 57 वनडे और 22 टी20 खेल चुके यूसुफ दो वर्ल्ड कप और तीन IPL चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हैं

ऑलराउंडर यूसुफ पठान का संन्यास: भारत के लिए 57 वनडे और 22 टी20 खेल चुके यूसुफ दो वर्ल्ड कप और तीन IPL चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हैं


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

बड़ौदा11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। यूसुफ 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। यूसुफ तीन IPL चैंपियन टीम के सदस्य भी रहे हैं। उनकी मौजूदगी में राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 और 2014 में IPL का खिताब जीता था। वे एक अन्य ऑलराउंडर इरफान पठान के बड़े भाई हैं।

ऑफ स्पिन ऑलराउंडर यूसुफ ने एक स्टेटमेंट जारी कर संन्यास की घोषणा की। इसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं अपने परिवार, दोस्तों, फैंस, टीम, कोच और पूरे देश का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। उनसे मुझे भरपूर प्यार और समर्थन मिला। यूसुफ भारत के लिए 57 वनडे और 22 टी20 मैच खेल चुके हैं।

वर्ल्ड कप फाइनल से हुआ था डेब्यू

यूसुफ पठान ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का डेब्यू 2007 में पहले वर्ल्ड टी20 के फाइनल में किया था। इस मैच में उन्हें चोटिल वीरेंद्र सहवाग के स्थान पर प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था। यूसुफ ने मैच के पहले ही ओवर में मोहम्मद आसिफ की गेंद पर छक्का जमाया था। इस मैच में यूसुफ ने 8 गेंदों पर 15 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच रन से हराकर खिताब जीता था।

IPL में तीन टीमों का रहे हैं हिस्सा

यूसुफ पठान IPL के भी सफल खिलाड़ी रहे हैं। वे तीन टीमों राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेले और 3204 रन बनाने के साथ-साथ 42 विकेट भी लिए।

खबरें और भी हैं…



Source link