कोटवार-प्राचार्य विवाद मामला: कोटवार ने थाने में कहा – चप्पल लेकर मुझे मारने दौड़ीं; प्राचार्य बोलीं- स्कूल से गायब करता है दस्तावेज

कोटवार-प्राचार्य विवाद मामला: कोटवार ने थाने में कहा – चप्पल लेकर मुझे मारने दौड़ीं; प्राचार्य बोलीं- स्कूल से गायब करता है दस्तावेज


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Kotwar Said In The Police Station She Ran With Slippers To Kill Me; Principal Said Documents Missing From School

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोटवार श्यामलाल ने स्कूल की प्राचार्य सपना जैन पर अभद्रता का आरोप लगाया है।

  • कोटवार ने मोतीनगर पुलिस से मामले में जांच की मांग की है

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भापेल में पदस्थ कोटवार श्यामलाल ने स्कूल की प्राचार्य सपना जैन पर अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। श्यामलाल ने इस संबंध में मोतीनगर थाना और जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन देकर प्राचार्य की शिकायत की है। जिसमें कहा है कि प्राचार्य सपना जैन ने पहले उसे गालियां दी और फिर चप्पल लेकर उसे मारने के लिए दौड़ी। दूसरे लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया, तो वहीं प्राचार्य सपना जैन का कहना है कि कोटवार श्यामलाल स्कूल के दस्तावेज गायब करता है। इसलिए उससे पूछताछ की है।

थाने में दिए आवेदन में कोटवार श्यामलाल ने कहा कि शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे प्राचार्य सपना जैन ने उसे कार्यालय में बुलाया और गालियां देते हुए कहा कि तुम चोर हो, शिक्षक पंजी तुमने चुराई है, तो श्यामलाल ने कहा कि मैडम शिक्षक पंजी आप आपने घर ले गई थी। इसलिए स्टाफ के लोगों ने सादे कागज पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके बाद प्राचार्य भड़क गई और चप्पल लेकर मारने दौड़ी।

कोटवारी श्यामलाल ने आवेदन में कहा है कि प्राचार्य की धमकी से मैं भयभीत हूं। मेरे साथ घटना हो सकती है, इसलिए कार्रवाई की जाए। वहीं प्राचार्य सपना जैन का कहना है कि कोटवार स्कूल के दूसरे शिक्षक के कहने पर दस्तावेज गायब करता है। मेरे कक्ष से बिना अनुमति के दस्तावेज ले जाता है। शुक्रवार को गुस्से की वजह से मैंने उसे डांट दिया था। इसके बाद सॉरी भी बोलकर समझा दिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link