जो रूट ने कहा, ”मुझे लगता है कि यह पिच काफी चुनौतीपूर्ण था. यह बल्लेबाजी के लिए बेहद मुश्किल थी. इसका फैसला खिलाड़ी नहीं करेंगे कि यह खेल के लिए उपयुक्त थी या नहीं. यह आईसीसी का काम है.” उन्होंने कहा, ”एक खिलाड़ी के रूप में हमें जैसी भी परिस्थितियां हों उनमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है.”
IND VS ENG: रोहित शर्मा बोले-अहमदाबाद की पिच पर रन बनाने का जज्बा चाहिए होता है
रूट ने कहा कि उनकी टीम पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने का मौका गंवा बैठी जो कि संभव लग रहा था. उन्होंने कहा, ”हम निराश है. मुझे लगता है कि हमने मौके गंवाए, विशेषकर पहली पारी में. हमारा स्कोर एक समय दो विकेट पर 71 रन था और हमारे पास बड़ा स्कोर करने का वास्तव में अच्छा मौका था.”पूर्व खिलाड़ियों ने पिच को बताया खराब
बता दें कि भारत के हरभजन सिंह और वीवीएस लक्ष्मण सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने कहा कि मोटेरा की टर्निंग पिच टेस्ट क्रिकेट के लिए आदर्श नहीं है, लेकिन दिग्गज सुनील गावस्कर की राय इसके विपरीत रही. भारत ने तीसरे टेस्ट मैच में दूसरे दिन ही 10 विकेट से जीत दर्ज करके चार मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई. गावस्कर ने कहा कि बल्लेबाजों ने बेहद रक्षात्मक रवैये के कारण अपने विकेट गंवाए और उनमें से अधिकतर सीधी गेंदों पर आउट हुए. वहीं, पूर्व बल्लेबाज लक्ष्मण ने कहा, ”यह टेस्ट मैच के लिए आदर्श पिच नहीं थी. यहां तक कि भारतीय बल्लेबाज भी नहीं चले.”
माइकल वॉन ने भी जताई नाराजगी
भारत की तरफ से 400 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हरभजन का भी ऐसा मानना था. इस 40 वर्षीय ऑफ स्पिनर ने कहा, ”यह आदर्श पिच नहीं थी. अगर इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 200 रन बना लेता तो भारत भी संकट में होता. लेकिन दोनों टीमों के लिए पिचें समान हैं.” इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी पिच पर नाखुशी जताई. उन्होंने मजाकिया अंदाज में ट्वीट किया, ”अगर इस तरह की पिचें तैयार की जाती है तो मेरे पास जवाब है कि यह कैसे काम कर सकता है. टीमों को तीन पारियां खेलने के लिए दो.”
IND VS ENG: क्या नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच थी खराब? जानिए क्या कहते हैं ICC के नियम
युवराज सिंह ने की पिच की आलोचना
युवराज सिंह ने भी पिच की आलोचना की, लेकिन उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन की प्रशंसा भी की. उन्होंने ट्वीट किया, ”मैच दो दिन में समाप्त हो गया, पक्के तौर पर नहीं कह सकता कि यह टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा है. अगर अनिल कुंबले और हरभजन सिंह इस तरह के विकेट पर गेंदबाजी करते तो उनके नाम पर 1000 और 800 विकेट दर्ज होते. फिर भी अक्षर क्या स्पैल था. बधाई. अश्विन, इशांत को बधाई.”
पीटरसन बोले- ऐसा विकेट नहीं देखना चाहता
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट किया, ”एक मैच के लिए ऐसा विकेट ठीक है जहां बल्लेबाज के कौशल और तकनीक का टेस्ट होता है लेकिन मैं इस तरह का विकेट और नहीं देखना चाहता और मुझे लगता है कि सारे खिलाड़ी भी नहीं चाहते. बहुत अच्छे, इंडिया.” गावस्कर ने हालांकि जीत का श्रेय भारतीय स्पिनरों अश्विन और पटेल को दिया.
गावस्कर ने नहीं निकाली पिच में कोई कमी
उन्होंने कहा, ”इसी पिच पर रोहित और क्राउले ने अर्धशतक जमाए. इंग्लैंड रन बनाने के बजाय विकेट बचाए रखने के बारे में सोच रहा था. अक्षर पटेल को श्रेय देना चाहिए, जिस तरह से उन्होंने खास गेंदों का उपयोग किया. अश्विन और अक्षर का प्रदर्शन शानदार था.” इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने केवल एक स्पिनर के साथ उतरने के लिए इंग्लैंड की आलोचना की.