पाकिस्तान से ना हो कोई मैच- गौतम गंभीर (Gautam Gambhir/Instagram)
पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने एक बार फिर पाकिस्तान से मैच नहीं खेलने की बात कही है, उनका मानना है कि जब तक सरहद पार से प्रायोजित आतंकवाद नहीं रुकता दोनों देशों के क्रिकेट रिश्ते बहाल नहीं होने चाहिए.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 26, 2021, 11:24 PM IST
गौतम गंभीर ने पत्रकारों से कहा, ‘क्रिकेट एक बहुत छोटी सी चीज है एक छोटा सा मुद्दा है. हमारे जवानों की जिंदगी ज्यादा अहम है जब तक सरहद पार से आतंकवाद खत्म नहीं होता तबतक पाकिस्तान से किसी तरह का रिश्ता नहीं होना चाहिए.’
वर्ल्ड कप 2019 के दौरान भी पाकिस्तान से मैच के खिलाफ थे गंभीर
बता दें गौतम गंभीर ने साल 2019 वर्ल्ड कप के दौरान भी पाकिस्तान से मैच नहीं खेलने की बात कही थी. गंभीर ने कहा था कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच नहीं खेलने का फैसला बीसीसीआई को लेना चाहिए. व्यक्तिगत तौर पर मेरा मानना है कि पाकिस्तान से मैच नहीं खेलकर 2 अंक गंवाने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए. मेरे लिए किसी भी मैच से बड़ी चीज मेरे जवानों की जिंदगी है.
#WATCH Cricket is a very small thing, lives of our soldiers are more important. So, there should not be any relationship with Pakistan till cross-border terrorism stops: BJP MP Gautam Gambhir pic.twitter.com/PUOArMZZlM
— ANI (@ANI) February 26, 2021
बता दें गौतम गंभीर अकसर पाकिस्तान के खिलाफ ऐसे बयान देते रहे हैं और सरहद पार के पूर्व क्रिकेटरों ने इसपर कड़ी आपत्ति भी जताई है. चाहे शोएब अख्तर हों या शाहिद अफरीदी सभी ने गौतम गंभीर के बयान की आलोचना की थी लेकिन ये पूर्व क्रिकेटर आज भी अपने रुख पर कायम है. बता दें इस साल भारत में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है और पाकिस्तान की टीम लगातार यूएई में वर्ल्ड कप आयोजित करने की मांग कर रही है. हालांकि ऐसा होना लगभग नामुमकिन है. वैसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी ने हाल ही में कहा था कि वो भारत में तभी टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे जब उनके खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा और समय पर वीजा मिलेगा.