चेन स्नेचिंग करने वाले तीन गिरफ्तार: भीड़ भरे बाजार में महिला का चेन छीनकर फरार हुए थे लुटेरे, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने दबोचा

चेन स्नेचिंग करने वाले तीन गिरफ्तार: भीड़ भरे बाजार में महिला का चेन छीनकर फरार हुए थे लुटेरे, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने दबोचा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

22 फरवरी को रानी जैन (48) का चेन बाइक सवार बदमाश मक्रवाहिनी के पास छीन कर फरार हो गए थे।

  • कोतवाली क्षेत्र के मक्रवाहिनी मंदिर के पास 22 फरवरी की शाम सवा चार बजे दिया था वारदात को अंजाम
  • तीन की संख्या में थे बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपियों को हनुमानताल थाने के सिपाहियों ने पहचाना

कोतवाली क्षेत्र के मक्रवाहिनी मंदिर के पास बीते 22 फरवरी को बाइक सवार बदमाशों ने 48 वर्षीय महिला का चेन छीन लिया था। सीसीटीवी में कैद बदमाशों को हनुमानताल थाने में पदस्थ सिपाहियों ने पहचान लिया। इसके बाद तीनों को कोतवाली पुलिस की मदद से दबोचा गया। आरोपियों में दो बालिग तो एक नाबालिग है। आज इस मामले का खुलासा पुलिस कर सकती है।
ये थी घटना
घमंडी चौक निवासी राजा जैन की हैंडलूम की दुकान है। दुकान के ऊपर ही उनका परिवार भी रहता है। 22 फरवरी की शाम सवा चार के बजे के लगभग उनकी पत्नी रानी जैन (48) बेटी मुस्कान जैन (23) के साथ पैदल ही मक्रवाहिनी के आगे परिजात बिल्डिंग में रहने वाली ननद के घर जा रही थी।

मां-बेटी मक्रवाहिनी मंदिर के पास पहुंची थी कि तभी पीछे से एक बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। 25 से 30 की उम्र के तीनों युवकों में एक ने झपट्‌टा मारकर रानी जैन के गले से दो तोले का चेन खींच लिया था। और तेजी से पान दरीबा की ओर भाग गए थे।

सीसीटीवी में कैद तीनों बदमाशों में दो को पुलिस ने पहचान लिया।

सीसीटीवी में कैद तीनों बदमाशों में दो को पुलिस ने पहचान लिया।

सीसीटीवी से पकड़े गए आरोपी
पुलिस सूत्रों की मानें तो लुटेरे भागते समय सीसीटीवी में कैद हो गए थे। घटनास्थल के पास भी बदमाश एक सीसीटीवी फुटेज में दिखे थे। हालांकि वहां बदमाशों का चेहरा स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से पीछे के कैमरे खंगालने शुरू किए तो आरोपी एक कैमरे में साफ दिखे। इनकी फोटो पुलिस ग्रुप में पोस्ट होते ही हनुमानताल थाने में पदस्थ आरक्षक महेंद्र सिंह बिस्ट, समरेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह व सौरभ तिवारी ने दो बदमाशों को पहचान लिया।
हनुमानताल क्षेत्र के हैं तीनों बदमाश
पुलिस सूत्रों की मानें तो तीनों बदमाशों की पहचान अनवरगंज के पास रहने वाले अलीम (38), चांदनी चौक निवासी सलमान (22) व बड़ी मदार टेकरी निवासी नाबालिग (16) के रूप में हुई। लूट के बाद सलमान चेन बेचने गया था। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया है। तीनों से वारदात में प्रयुक्त बाइक और चेन भी पुलिस जब्त कर चुकी है। आरोपियों से पूछताछ में कुछ और वारदातों का भी खुलासा होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं…



Source link