ठगोरे पुलिस गिरफ्त में: लोगों को कॉल कर कहते एक लाख रुपए जमा करोगे तो दो लाख मिलेंगे, मुंबई में 30 लाख रुपए से ज्यादा का फ्रॉड कर इंदौर आ गए थे

ठगोरे पुलिस गिरफ्त में: लोगों को कॉल कर कहते एक लाख रुपए जमा करोगे तो दो लाख मिलेंगे, मुंबई में 30 लाख रुपए से ज्यादा का फ्रॉड कर इंदौर आ गए थे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई दक्षिण की क्राइम ब्राॅच ने इंदौर में आकर पलासिया के नवनीत टॉवर में एक कंपनी खोलकर बैठे तीन ठगोरों को गिरफ्तार किया है। पलासिया पुलिस की मदद से आरोपियों को पकड़कर पुलिस मुंबई लेकर रवाना हो गई है।

पलासिया थाने के एएसआई अंतरसिंह सोलंकी के अनुसार मुंबई दक्षिण की क्राइम ब्रॉच टीम कुछ दिनों से इंदौर के तीन ठगोरों को तलाश रही थी। आरोपी नागेंद्र पिता बलवंत कुशवाह, निवासी विजय नगर, लवकुश पिता सुरेश रघुवंशी निवासी नेहरू नगर और महेंद्र पिता रामदेव जायसवाल निवासी परदेशीपुरा लोगों को फोन पर ठगते थे। वे लोगों को लालच देते थे कि एक लाख रुपए जमा करोगे तो दो लाख रुपए मिलेंगे। इस तरह मुंबई के कई लोगों को ठगा और 30 लाख रुपए से ज्यादा का फ्रॉड किया। ये लोग लगातार लोगों को ठग रहे थे।

बदमाश झारखंड और दिल्ली गैंग बनाकर इंदौर में वारदात को अंजाम दे रहे थे। काफी समय से क्राइम ब्रॉच को इनकी तलाश थी। इंदौर में क्राइम ब्रॉच को इनकी लोकेशन मिली और पलासिया पुलिस से संपर्क किया। पलासिया पुलिस ने छापामार इन्हें गिरफ्तार किया और मुंबई क्राइम ब्रांच लेकर गई।

खबरें और भी हैं…



Source link