उमर पाक की ओर से 121 वनडे खेल चुके हैं (फोटो उमर के टि्वटर से)
पाकिस्तान के क्रिकेटर उमर अकमल पर लगे बैन को छह महीने के लिए कम दिया गया है. वे अब वापसी कर सकते हैं लेकिन उन्हें जुर्माने के साथ रिहैब में भी जाना होगा.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 26, 2021, 3:48 PM IST
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के पिछले सीजन में सट्टेबाजों द्वारा संपर्क किए जाने पर अकमल ने इसकी जानकारी बोर्ड को नहीं दी थी. इसके बाद नियम के तहत उन पर पीसीबी ने कार्रवाई की थी. अकमल ने इस मामले में अपनी गलती भी स्वीकार कर ली थी. बैन कम होने के बाद अकमल ने कहा कि वे वापसी के लिए उत्सुक हैं. बाहर बैठना काफी मुश्किल था, लेकिन इस दौरान मुझे फैमिली का पूरा सपोर्ट मिला. हालांकि कैश ने अकमल ने की उस अनुरोध को ठुकरा दिया है जिसमें उन्होंने पीसीबी द्वारा जब्त दोनों मोबाइल की मांग की थी. यह मोबाइल आगे की जांच के लि बोर्ड के ही पास रहेगा. अगर जरूरत पड़ती है तो बोर्ड आगे की जांच कर सकती है.
यह भी पढ़ें: IND VS ENG: टीम इंडिया के लिए खतरा टला नहीं, ये दो रिकॉर्ड अभी भी हमसे दूर
221 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं पाक की ओर से30 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल के पास 221 इंटरनेशनल मैच का अनुभव है. उन्होंने 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी20 मुकाबले खेले हैं. टेस्ट में उन्होंने एक शतक और 6 अर्धशतक के साथ 1003 रन बनाए हैं. वहीं वनडे की बात की जाए तो 2 शतक और 20 अर्धशतक सहित उनके नाम 3194 रन हैं. वहीं टी20 में उमर ने 8 अर्धशतक के साथ 1690 रन बनाए हैं. हालांकि अक्टूबर 2019 के बाद से उन्होंने एक भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है.