पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर: ATM मशीन को तोड़कर रहा था वारदात का प्रयास, समय पर पहुंची पुलिस, पकड़ा बदमाश

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर: ATM मशीन को तोड़कर रहा था वारदात का प्रयास, समय पर पहुंची पुलिस, पकड़ा बदमाश


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

ATM में तोड़फोड़ कर लूट का प्रयास करने आया बदमाश शिल्पी सोलंकी पकड़ा गया

  • चार शहर का नाका SBI के ATM पर हुई वारदात
  • हजीरा पुलिस कर रही शहर की अन्य वारदातों में पूछताछ

SBI के ATM को लूटने के इरादे से पहुंचे एक बदमाश को पुलिस की सतर्कता से पकड़ लिया गया है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 2 बजे चार शहर का नाका ATM में बदमाश पहुंचा और मशीन पेचकस से खोलने लगा। काफी हद तक वह कामयाब भी हो गया था, लेकिन इसी समय पुलिस के दो जवान गश्त करते हुए वहां से निकले। जवानों को देखकर ATM में लूट का प्रयास कर रहा बदमाश सामान वहीं छोड़कर भागा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया है। उसके पास से पेचकस, मशीन खोलने और तोड़ने के औजार मिले हैं। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इसी ATM में बदमाश ने वारदात का प्रयास किया

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इसी ATM में बदमाश ने वारदात का प्रयास किया

हजीरा थाना क्षेत्र स्थित चार शहर का नाका पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ATM है। गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात 2 बजे एक बदमाश लूट के इरादे से अंदर दाखिल हो गया। उसने आधा शटर डाउन किया और अंदर पेचकस से मशीन को खोलना शुरू कर दिया। मशीन को लगभग खोल भी लिया। इसी समय हजीरा थाना में पदस्थ आरक्षक गौरव सिंह परमार और सैनिक सरदार सिंह गश्त करते हुए वहां से निकले। उनकी नजर ATM के आधे लगे शटर पर पड़ी तो संदेह हुआ। जैसे ही वह ATM के पास पहुंचे मशीन को तोड़ रहा बदमाश भागा। तभी दोनों जवानों ने पीछा किया और अपनी टीम को सूचना दी। जिस पर एक तरफ से ASI विश्वनाथ उपाध्याय, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान और दूसरी तरफ से सैनिक सरदार सिंह, गौरव, अशोक सिकरवार व लवकुश ने घेराबंदी की। दोनों टीमों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान 19 वर्षीय शिल्पी सिंह पुत्र रघुवीर सिंह सोलंकी निवासी रायपुर कला पनिहार के रूप में हुई है। यह अभी चार शहर का नाका गिर्राज मंदिर के पास करन रावत के मकान में रहता है। पुलिस को उसके पास से मशीन खोलने के औजार मिले हैं। पुलिस ने SBI के सिक्योरिटी सुपर वाइजर अतुल राजौरिया की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी उससे पूछताछ की जा रही है।

आरोपी ने ATM मशीन का कवर तोड़ दिया था

पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो एक टूल किट मिली। जिससे आरोपी ने ATM मशीन का कवर तोड़ दिया था। चेस्ट तोड़ने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने चेस्ट टूटा ना होने पर राहत की सांस ली। बैंक ने पूरी जांच के बाद ATM को सील कर दिया है।

लगातार हो रही है वारदातें

शहर के में ATM मशीन तोड़कर चोरी और लूटपाट की वारदातों के प्रयास बीते कुछ समय में काफी हुए हैं लेकिन बदमाश एक भी वारदात में सफल नहीं हो सके हैं। पकड़ा गया आरोपी गांजा के नशा करने का आदी है। पुलिस उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी निकाल रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link