पड़ोसियों में पत्थरबाजी, वीडियो वायरल: मामूली बात पर हुआ था झगड़ा, दो पक्षों में जमकर चले पत्थर; केस दर्ज

पड़ोसियों में पत्थरबाजी, वीडियो वायरल: मामूली बात पर हुआ था झगड़ा, दो पक्षों में जमकर चले पत्थर; केस दर्ज


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • After The Field, The Two Sides Came Face To Face, A Video On Social Media Registered A Case In The Viral Police Station

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पत्थरबाजी करते आरोपी

इंदौर के विजय नगर थाना स्थित अंबिकापुरी में देर शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर पथराव कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विजय नगर पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि गुरुवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबिकापुरी में कुछ बदमाश फरियादी चंद्रकांता भाई के घर पथराव कर रहे हैं। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची़ तब तक सभी फरार हो चुके थे। फरियादी चंद्रकांता भाई का कहना था कि उसके घर पर मुकेश, गोलू ,गणेश, रितिक ,साहिल, लोकेश, सोना नाम के युवकों ने पथराव किए हैं। मामले की जांच करने पर दोनों ही पक्ष की ओर से पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी तहजीव काजी ने बताया कि दो पक्षों का कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। वहीं एक पक्ष को लगा कि दूसरा पक्ष उन्हें मारने आ रहे हैं जिसको लेकर दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष के घर पर पथराव कर दिया।

खबरें और भी हैं…



Source link