Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शहर में गैस सिलेंडर के दाम एक महीने में 100 रु. बढ़ गए हैं। जो सिलेंडर एक महीने पहले 742 रु. का था, कीमत बढ़ने के बाद अब 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 842 रु. हो गई है। हॉकर को 20 रु. अलग से देने पर इसकी कीमत 862 रु. तक पहुंच गई। सरकारी तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक और बड़ा झटका दिया और एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर से बढ़ा दिए। इस महीने गैस सिलेंडर की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। 5 प्रतिशत वैट भी सरकार उपभोक्ता से ही ले रही है। 842 रुपए में उपभोक्ता 42 रु. तो टैक्स के ही भर रहा है।
फरवरी में तीसरी बार महंगा हुआ सिलेंडर
फरवरी में तीन बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। सरकार ने 4 फरवरी को एलपीजी के दाम में 25 रुपए बढ़ाए थे। उसके बाद 14 फरवरी को 50 रु. और अब तीसरी बार में फिर से 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
जितने दाम बढ़ते थे उतनी मिलती थी सब्सिडी, अब बंद की
पूर्व में सरकार जब भी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाती थी तब बढ़े हुए दाम सब्सिडी के रूप में उपभोक्ता के खाते में पहुंच जाते थे। लेकिन अब सब्सिडी बंद होने से बढ़े हुए दाम व वैट भी उपभोक्ता को चुकाना पड़ रहा है।
1.50 लाख उपभोक्ताओं पर असर
जिले में एलपीजी गैस की 27 एजेंसियां हैं, जिनमें उपभोक्ताओं की संख्या करीब 1.50 लाख है। अगर एक उपभोक्ता एक सिलेंडर पर 100 रु अधिक चुकाता है तो उन पर 1.50 करोड़ रुपए का अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा।