भाई ने भाई पर चलाई गोली, LIVE वीडियो: जमीनी विवाद में बड़े ने छोटे भाई पर दिनदहाड़े लाइसेंसी बंदूक से किया फायर, निशाना चूका; दूसरी बार लोड करने पर लोगों ने पकड़ा

भाई ने भाई पर चलाई गोली, LIVE वीडियो: जमीनी विवाद में बड़े ने छोटे भाई पर दिनदहाड़े लाइसेंसी बंदूक से किया फायर, निशाना चूका; दूसरी बार लोड करने पर लोगों ने पकड़ा



  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • In The Ground Dispute, The Elder Fired On The Younger Brother In Broad Daylight With A Gun, Aimed At Him; People Caught On Second Fire

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर3 घंटे पहले

आसपास के लोगों ने महेंद्र के हाथ से बंदूक को छीन लिया।

देवरी में मुख्य मार्ग कचहरी चौराहे पर गुरुवार शाम उस वक्त हंगामा मच गया, जब दिनदहाड़े एक शख्स अपने ही छोटे भाई की हत्या के उद्देश्य से बंदूक लेकर उसकी दुकान पर पहुंच गया। शख्स ने एक राउंड फायर भी किया, लेकिन निशाना चूक गया। दूसरी बार फायर करने के लिए बंदूक लोड कर ही रहा था, तभी उसे आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। उसके पास से बंदूक छीन ली। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुई है। वहीं, इसका वीडियो भी किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जहां यह वायरल हो रहा है। घटना गुरुवार दोपहर की है।

देवरी टीआई प्रशांत जैन ने बताया कि महेंद्र उदैनिया और वीरेंद्र उर्फ बिंदु उदैनिया आपस में भाई हैं। इनमें महेंद्र बड़ा है। दोनों के बीच कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार को बड़ा भाई महेंद्र सिविल कोर्ट में पेशी के लिए गया था। यहां से लौटते समय शाम करीब 5 बजे कचहरी चौराहे पर स्थित बिंदु की मेडिकल की दुकान पर 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंचा। गाड़ी से उतरते ही उसने बिंदु के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी भी दी। गुस्से में दुकान से उतरकर बंदूक से फायर भी कर दिया। हालांकि निशाना चूक गया और गोली बिंदु के पास से निकलकर दीवार पर जाकर लगी।

दूसरा फायर करने पर पकड़ा

पहला निशाना चूकने पर वह दूसरी बार फायर करने के लिए बंदूक लोड करने लगा। इसी बीच मेडिकल पर कार्यरत कर्मचारी और दूसरे दुकानदारों ने महेंद्र को पकड़ लिया। काफी देर तक बहस के बाद उसकी बंदूक छुड़ा ली। उसे थाने ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी की बंदूक जब्त कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

खबरें और भी हैं…



Source link