Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
वाराणसी4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुंशी घाट पर महिला ने नहाने के बहाने कूद कर आत्महत्या कर ली।
- इंदौर में महिला किसी गर्ल्स हॉस्टल में वार्डन थी
- जनवरी 2021 में बेटे ने भी दिल्ली में सुसाइड कर लिया था
मध्य प्रदेश के खंडवा की रहने वाली महिला माया शर्मा ने शुक्रवार को मुंशी घाट पर गंगा में कूद कर आत्महत्या कर ली। महिला की डेडबॉडी पुलिस को शीतला घाट पर मिली। बॉडी को मर्चरी में रख दिया गया हैं। महिला जिस होटल में रुकी थी, वहां के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला हैं। इसमें लिखा हैं कि मेरा सामान गंगा में प्रवाहित कर मेरे बेटे जैसे अतुल जोशी को मेरे मोबाइल से फोन करके खबर दे दी जाए। मेरा मोबाइल भी उसी को दे दिया जाएं।
पुलिस किसी को परेशान न करे सुसाइड नोट में महिला ने अनुरोध किया
महिला ने लिखा है कि मुझे माफ करना मैं यहां रुकने का कारण किसी को महसूस करा पाई। मेरा सारा सामान गंगा में प्रवाहित कर दीजिएगा। मेरे अंदर हिम्मत नही बची थी। खंडवा पुलिस को जरूर सूचना दे दीजिएंगा। पुलिस किसी को परेशान न करे। गलती के लिए माफी चाहती हूं।

महिला द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट।
पुलिस ने बहन के बेटे अतुल जोशी से किया संपर्क
शीतला घाट चौकी इंचार्ज राम भवन प्रजापति ने बताया जानकारी के अनुसार महिला के पति अनुपम शर्मा की मौत 2005 में हो चुकी हैं। जनवरी 2021 में इकलौते बेटे योगी शर्मा ने दिल्ली में आत्महत्या कर ली थी। महिला इंदौर में किसी गर्ल्स हॉस्टल में वार्डन का काम करती थी। बहन के बेटे अतुल जोशी को सूचना दे दी हैं। वो कल वाराणसी पहुंचेगा।
21 तारीख को महिला काशी भ्रमण को आई थी
माया शर्मा 21 फरवरी से लक्ष्मी कुंड इलाके में अन्नपूर्णा आश्रम ( होटल ) में कमरा लेकर रह रही थी। सुबह उठ कर वो स्नान कर मंदिरों में दर्शन पूजन को निकल जाती थी। होटल वालों से भी वो मंदिर और धार्मिक स्थलों के बारे में ही पूछती थी। महिला के कमरे से कुछ जरूरी कागजात भी पुलिस को मिले हैं। जिसकी जांच की जा रही हैं।