- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Food Department Principal Secretary Will Review Procurement Preparations And Departmental Works For 6 Hours Today
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे से बृहस्पति भवन में रबी विपणन वर्ष 2021-22 में उपार्जन की तैयारी तथा विभागीय कार्यों की संभागीय समीक्षा बैठक होगी। वे दिनभर में छह घंटे समीक्षा करेंगे।
प्रमुख सचिव सुबह 10.30 से दोपहर 2 बजे तक उपार्जन कार्य की तैयारी की समीक्षा करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे।
भाग के सभी कलेक्टर्स, उपार्जन के सभी नोडल अधिकारी जिला पंचायत के सीईओ को बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। इनके अलावा बैठक में सभी जिलों में पदस्थ कृषि, भारतीय खाद्य निगम, खाद्य, सहकारिता, नापतौल, मार्कफेड, जिला प्रबंधक नान, जिला प्रबंधक वेयर हाउस, सीडब्ल्यूसी एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारियों को भी अपडेट जानकारी के साथ उपस्थित रहने को कहा गया है।