Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शुक्रवार सुबह दीनदयाल रसोई दोबारा शुरू करने का ऐलान किया।
- 15 महीने रही कांग्रेस सरकार में रसोई बंद कर दी गई थी
मध्यप्रदेश में दीनदयाल रसाई एक बार फिर शुरू हो गई है। शुक्रवार से प्रदेश भर में 100 जगहों पर लोगों को सरकार की ओर से खाना मिलने लगेगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि भाजपा की सरकार में किसी की भी पेट खाली नहीं रहेगा। इसलिए दीनदयाल रसोई के माध्यम से गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया था।
वह हमारा सफल प्रकल्प था, लेकिन 15 महीने रही कमलनाथ की सरकार ने दीनदयाल रसोई बंद कर दी थी। उन्हें भ्रष्टाचार करके खुद का पेट भरना था। हमारी सरकार गरीब की सरकार है। इसलिए मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया है, इसलिए आज प्रदेश में 100 नई रसोई और चालू हो रही है। जरूरत पड़ेगी तो गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने की और भी व्यवस्था करेंगे।
दिग्विजय पर निशाना साधा
सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह सोते, उठते, बैठते तथा खाते समय राजनीति करते हैं। उनका कोई भी कृत्य गैर राजनीतिक कैसे हो सकता है। देश में अराजकता फैलाना ही दिग्विजय की जिंदगी का लक्ष्य है। इसलिए उनके सारे कामों में विघटन की बात ना हो यह कैसे संभव है।
इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है कि गांधी के नाम पर राजनीति करने वाले तथाकथित नेहरू परिवार के नेता है। इंदिरा गांधी का गांधी शब्द से क्या लेना देना था, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी का गांधी शब्द से क्या लेना देना था, वह सिर्फ गांधी टोपी पहन कर अपने आप को गांधीवादी बताते है।
गांधीगिरी कह देने से नहीं होती, करने से होती है। जिस प्रकार का कृत्य ग्वालियर में हुआ है, वह कांग्रेस के लिए केवल चुनावी बात है। गांधी के विचार, गांधी के व्यक्तित्व से कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस को व मीडिया का हमें जवाब नहीं देना अरुण यादव को ही कांग्रेस जवाब दे दे। गांधी को लेकर राजनीति करने वाले कांग्रेस के नेताओं को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने इस तरह का कृत्य किया है।