Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गोला का मंदिर थाना पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे में अपह्रत लड़की को बरामद किया है। (फाइल फोटो)
- गोला का मंदिर पुलिस ने की कार्रवाई
- आरोपी पर अपहरण व दुष्कर्म की हुई FIR
शहर से अगवा हुई एक नाबालिग लड़की को 24 घंटे में पुलिस ने बरामद किया है। अपहरण करने वाले ने लड़की को धमकाकर दुष्कर्म किया है। आरोपी दिल्ली भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे स्टेशन से पहले ही पकड़ लिया है। घटना गोला का मंदिर के प्रगति विहार की है। आरोपी के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के प्रगति विहार निवासी 17 वर्षीय छात्रा दो दिन पहले लापता हो गई। छात्रा के परिजन ने पहले तो अपने स्तर पर छानबीन की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो 24 घंटे पहले वह गोला का मंदिर थाना पहुंचे और सूचना दी। इस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। पड़ताल में पता चला कि छात्रा को हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में रहने वाला रिंकू अपने साथ ले गया है। इसका पता चलते ही पुलिस आरोपी के घर पहुंची, तो पता चला कि आरोपी किसी लड़की को लेकर आया था। एक रात वहां ठहरा और अब दिल्ली जाने के लिए निकला है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और स्टेशन के पास से आरोपी को हिरासत में ले लिया है। लड़की को बरामद कर उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया है। लड़की ने उसके साथ धमकाकर दुष्कर्म की बात कही है। जिस पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है।
CCTV कैमरों से मिला सुराग
TI गोला का मंदिर विनय शर्मा ने बताया कि छात्रा के गायब होने का पता चलते ही SI बृजमोहन शर्मा, महिला आरक्षक अर्चना कंषाना को छात्रा की तलाश के लिए लगाया और इलाके के CCTV कैमरे खंगाले तो छात्रा को रोमेन्द्र उर्फ रिंकू निवासी सिरसौद ऑटो में ले जाता दिखा। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर छात्रा को बरामद कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।