D vs ENG: अक्षर पटेल ने अहमदाबाद में 11 विकेट झटके (BCCI/Twitter)
IND vs ENG: अक्षर पटेल ने कहा कि जब मैं तीन साल से टीम से बाहर था तो बस यही सोचता था कि कैसे मैं अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी को बेहतर करूं. कई दोस्त लगातार मुझसे पूछते थे कि मैं क्यों नहीं टीम में हूं. जबकि मैं इंडिया-ए और आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं.
टीम से बाहर रहने के दौरान अपना खेल सुधारा: अक्षर
इसे लेकर अक्षर ने कहा कि जब मैं तीन साल से टीम से बाहर था तो बस यही सोचता था कि कैसे मैं अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी को बेहतर करूं. कई दोस्त लगातार मुझसे पूछते थे कि मैं क्यों नहीं टीम में हूं. जबकि मैं इंडिया-ए और आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं. मेरे जेहन में भी ये सवाल आते थे. लेकिन मुझे ये पता था कि सही समय का इंतजार करना होगा और जब भी मौका मिले तो अपना सौ फीसदी देना होगा. इस दौर में मेरो दोस्तों और परिवार ने मेरा काफी साथ दिया. उसमें से हार्दिक आप भी एक हो. मैंने सीखा कि कैसे मुश्किल वक्त का सामना किया जाता है. मेरे मुश्किल वक्त में खड़े करने के लिए मैं सभी लोगों को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.
जब सुनील गावस्कर के 10 हजार रन पूरे करने पर मैदान पर घुस आई थी भीड़हार्दिक ने भी अक्षर की तारीफ की
अक्षर ने टीम से तीन साल बाहर रखने के बाद भी जिस तरह कड़ी मेहनत की और संयम दिखाया. हार्दिक ने इसे लेकर उनकी तारीफ की. हार्दिक ने इंटरव्यू के दौरान ही कहा कि हम अक्षऱ के टेस्ट डेब्यू को लेकर लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे और जिस धमाकेदार ढंग से उन्होंने आगाज किया. उससे हमें उस पर बहुत गर्व हो रहा है. अक्षर ने यहां तक आने के लिए बहुत मेहनत की है.
‘दोस्त के कहने पर क्रिकेट खेलना शुरू किया’
इस बाएं हाथ के स्पिनर ने इस इंटरव्यू में क्रिकेट में आने की अपनी कहानी भी सुनाई. अक्षर ने बताया कि मैं 15 साल की उम्र में स्कूल के एक दोस्त के कहने पर क्रिकेट में आया. मेरी दादी ने हमेशा मेरा साथ दिया. लेकिन भारत के लिए खेलने से पहले ही मेरी दादी का देहांत हो गया. यह पूछने पर कि क्या उन्हें टेस्ट क्रिकेट आसान लगा, इस पर अक्षर ने कहा कि मुझसे हर कोई यह सवाल पूछ रहा है. जब चीजें अनुकूल हो तो आसान लगता है. लेकिन जब आप फुलटॉस चूक जाए, तो पता चलता है कि यह कितना आसान है.
DO NOT MISS: @hardikpandya7 interviews man of the moment @akshar2026.👍👍 – By @RajalAroraP.S.: #TeamIndia skipper @imVkohli makes a special appearance 😎@Paytm #INDvENG #PinkBallTestWatch the full interview 🎥 👇 https://t.co/kytMdM4JzN pic.twitter.com/QLJWMkCNM5
— BCCI (@BCCI) February 26, 2021
बीच इंटरव्यू में विराट ने अक्षर के मजे लिए
जब पंड्या अक्षर का इंटरव्यू कर रहे थे. तभी बीच में भारतीय कप्तान विराट कोहली भी पहुंच गए और और माइक लेकर गुजराती में अक्षर की तारीफ की. कोहली ने कहा कि ‘ए बापू तारी बोलिंग कमाल छे’. कोहली के इस अंदाज को देखकर हार्दिक और अक्षऱ भी हैरान रह गए और अपनी हंसी नहीं रोक पाए. इस के बाद हार्दिक ने भी कप्तान के मजे लिए और कहा कि आजकल विराट गुजराती सीख रहे हैं. बता दें कि अक्षर ने चेन्नई में हुए सीरीज के दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी पांच विकेट लिए थे. इस तरह से उन्होंने लगातार तीन पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया.