IND vs ENG: 400 विकेट हासिल करने वाले Ravichandran Ashwin ने खुद को बताया ‘Accidental Cricketer’

IND vs ENG: 400 विकेट हासिल करने वाले Ravichandran Ashwin ने खुद को बताया ‘Accidental Cricketer’


अहमदाबाद: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) की बीच टेस्ट सीरीज में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का जलवा देखने को मिला. अहमदाबाद टेस्ट (Ahmedabad Test) में उन्होंने 7 विकेट लिए और क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 400 विकेट पूरे किए.  अब उनके टेस्ट विकेटों की संख्या 401 पर पहुंच गई है.

विराट हुए अश्विन के मुरीद

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच जीतने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) भी रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. भारतीय कप्तान  ने उन्हें मौजूदा वक्त का ‘लेजेंड’ करार दिया लेकिन भारतीय ऑफ स्पिनर अश्विन ने कहा कि वो असल में अचानक ही क्रिकेटर बन गए.
 

टीम इंडिया में खेलने का ख्वाब पूरा
अश्विन ने बीसीसीआई टीवी से कहा, ‘मैं अचानक ही क्रिकेटर बना. मैं असल में क्रिकेट को चाहने वालों में शामिल था जो क्रिकेटर बन गया. मैं यहां अपना सपने को जी रहा हूं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं टीम इंडिया की तरफ से खेलूंगा.’ उन्होंने कहा कि कोविड-19 लॉकडाउन से उन्हें अहसास हुआ कि वह कितने खुशनसीब हैं जो उन्हें भारत की तरफ से खेलने का मौका मिला.

 

खुशनसीब हैं अश्विन

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने कहा, ‘मैच खत्म होने के बाद और अगर मैंने जीत में योगदान दिया तो मैं सोचता था कि मुझ पर ईश्वर की कृपा है लेकिन कोविड-19 (COVID-19) के वक्त में मुझे अहसास हुआ कि मैं कितना खुशकिस्मत हूं जो मुझे टीम इंडिया (Team India) की तरफ से खेलने का मौका मिला.’

 

 

‘AUS जाने की उम्मीद नहीं थी’

उन्होंने कहा, ‘यहां तक कि जब मैं आईपीएल (IPL) से वापस आया तो मैंने नहीं सोचा था कि मैं ऑस्ट्रेलिया (Australia) में खेलूंगा और इसलिए मैं कहता हूं सब कुछ तोहफा है. जिस खेल को मैंने चाहा उसने मुझे वापस बहुत कुछ दिया.’ अश्विन ने कहा कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान निजी प्रदर्शन के कई वीडियोज देखे जिससे उनकी खेल के प्रति अपनी समझ बेहतर हुई.

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टेस्ट सीरीज में जलवा बिखेर रही हैं ये एंकर, कॉन्फिडेंस के कायल हुए फैंस

‘सचिन से मिली सीख’

उन्होंने कहा, ‘मैं पहले भी काफी फुटेज देखा करता था लेकिन इस बार मेरी खेल के प्रति समझ बेहतर हुई. लॉकडाउन के दौरान मैंने पहले के कई मैच देखे खासकर सचिन की चेपक में खेली गई पारी और अन्य मैच.’ अश्विन ने जोफ्रा आर्चर के रूप में 400वां विकेट लिया और बल्लेबाज ने जब डीआरएस लिया तभी उन्हें अहसास हुआ कि वह इस मुकाम पर पहुंच गए हैं.

‘खास रहा 400वां विकेट’

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने कहा, ‘असल में उस समय जब उसने (आर्चर) डीआरएस (DRS) लिया तभी मुझे अहसास हुआ कि मैंने 400वां विकेट ले लिया है. इसके बाद उन्होंने बोर्ड पर 400वां विकेट दिखाया, स्टेडियम में सभी खड़े होकर तालियां बजा रहे थे. पिछले 3 महीने परीकथा (Fairy tale) की तरह रहे.’

 

 





Source link