Studds ने निंजा एलीट सुपर डी4 हेलमेट लॉन्च किया, फीचर्स ऐसे की चौंक जाएंगे आप

Studds ने निंजा एलीट सुपर डी4 हेलमेट लॉन्च किया, फीचर्स ऐसे की चौंक जाएंगे आप


STUDDS Accessories ने निंजा एलीट डी4 हेलमेट लॉन्च किया.

STUDDS Accessories ने इस हेलमेट को राइडर की सुविधा के अनुसार डिजाइन किया है. नए Super D4 Decor हेलमेट में आपको चिन एयर वेंट, रिलीज चिन स्ट्रैप, राइडिंग के दौरान एयर एक्सट्रैक्स की सुविधा मिलेगी.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 26, 2021, 10:52 AM IST

नई दिल्ली. STUDDS Accessories ने भारत में अपना निंजा एलीट Super D4 Decor हेलमेट लॉन्च किया है. यह हेलमेट आपके पूरे चेहरे को राइडिंग के दौरान सुरक्षित रखता है. STUDDS Accessories के अनुसार निंजा एलीट Super D4 Decor हैलमेट की कीमत 1,595 रुपये रखी गई है. आइए जानते है  निंजा एलीट Super D4 Decor हैलमेट के फीचर्स के बारे में..

निंजा एलीट Super D4 Decor हेलमेट  के फीसर्च- STUDDS Accessories ने इस हेलमेट को राइडर की सुविधा के अनुसार डिजाइन किया है. नए Super D4 Decor हैलमेट में आपको चिन एयर वेंट, रिलीज चिन स्ट्रैप, राइडिंग के दौरान एयर एक्सट्रैक्स की सुविधा मिलेगी. वहीं STUDDS Accessories ने इस हेलमेट को सुनक्षित बनाने के लिए थर्मोप्लास्टिक का यूज किया है. जो किसी भी दुर्घटना के समय राइडर को गंभीर चोट से बचाती है.

यह भी पढ़ें: Royal Enfield : टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई रॉयल एनफील्ड की नई बाइक, जानें सबकुछ

हेलमेट की इंटरनल क्वालिटी की बात करें तो इस हेलमेट में STUDDS Accessories ने हाई फैब्रिक का इस्तेमाल किया है. जो लंबी राइड के दौरान राइडर को एलर्जी और बीमारियों से बचाता है.Super D4 Decor हेलमेट के स्पैसिफिकेशन- STUDDS Accessories ने इस हेलमेट को ग्लॉस और मैट फिनिश में लॉन्च किया है. वहीं ये हेलमेट आपको 10 डिफरेंट कलर में उपलब्ध होगा. जो ब्लैक एन 2, ब्लैक एन 4, ब्लैक, एन 5, ब्लैक एन 10, मैट ब्लैक एन 1, मैट ब्लैक एन 2, मैट ब्लैक एन 3, मैट ब्लैक एन 4 , मैट ब्लैक एन 5 और मैट ब्लैक एन 10 मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Honda Dio पर कैशबैक, 100% फाइनेंस सहित ढेरों ऑफर, जानें डिटेल्स

Super D4 Decor हैलमेट का साइज- STUDDS Accessories ने इस हेलमेट को 5 डिफरेंट साइज में लॉन्च किया है. जो small(540MM),Small(560mm), Medium(570MM), Large(580MM) and Extra Large(600MM) इस प्रकार है.








Source link