Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
राम नगर के पास तूफान की टक्कर से शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे ऑटो सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी ड्राइवर वाहन भगा ले गया। दुर्घटना में रावटी के पास खेड़ीकला निवासी आशीष पिता रमेश कटारा (18), प्रभुलाल पिता बाबू मईड़ा (36) तथा गुड्डू पिता कचरू मईड़ा (18) को चोट लगी है। प्रभु ने बताया कि तीनों ऑटो से रतलाम आ रहे थे। सामने से बारातियों को लेकर आ रही तूफान (एमपी 43 बीडी 2593) टकरा गई।