Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
श्री गुरु रविदास के 644वें जन्मदिवस पर रविवार को वाहन रैली निकाली जाएगी। 1100 दीपकों से महाआरती कर समाज द्वारा संत का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के जिलाध्यक्ष रवि बिजोरिया ने बताया सर्व रविदास अनुयायी समाज परिषद, विश्वमहापीठ व अन्य सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में दोपहर 3 बजे टावर चौक से रैली शुरू होगी जो शिप्रा तट स्थित श्री रविदास घाट पहुंचेगी।
यहां संतश्री की 1100 दीपों से महाआरती की जाएगी। इधर वृंदावनपुरा स्थित गुरुद्वारा में अनहद लोक कला सांस्कृतिक शैक्षणिक साहित्य संस्थान के आयोजन में लोक गायक पीराजी मंडोर, रामचंद्र गांगोलिया और वरिष्ठ व प्रतिष्ठित लोक गायक प्रस्तुति देंगे।
गुरुद्वारा सुख सागर में भक्त रविदास के भजनों का गायन होगा
गुरुद्वारा सुख सागर में सुबह 9 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब में भक्त रविदास के सुशोभित भजनों का गायन, अरदास होगा। संभागीय प्रवक्ता एसएस नारंग ने बताया सिखों के गुरु ग्रंथ साहिब की पावनी वाणी 1430 पन्नों का अनमोल खजाना है। इसमें विभिन्न भाषाओं, प्रांतों, जातियों और धर्म के 36 महापुरुषों की रूहानी वाणी 31 रागों में संकलित है।
रविदास धाम में प्रतिभा सम्मान समारोह व खेलकूद प्रतियाेगिता होगी
खाकचौक चौराहा स्थित श्री रविदास धाम में पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। धाम के पदाधिकारी राजेंद्र अजमेरी व संतोष वर्मा ने बताया दोपहर 1 बजे संतश्री को पुष्पांजलि अर्पित जाएगी। इसके बाद समाज के प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। दोपहर 3 बजे बच्चों महिलाआें और युवाओं के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। शाम 4 बजे समाजजन के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन होगा।