इंदौर में निवेश की तैयारी: दुबई में रह रहे भारतीय ने इंडस्ट्रियल मिनिस्टर से इंदौर में आइस पार्क में निवेश की इच्छा जताई, मंत्री बोले – निवेश करिए हम करेंगे पूरी मदद

इंदौर में निवेश की तैयारी: दुबई में रह रहे भारतीय ने इंडस्ट्रियल मिनिस्टर से इंदौर में आइस पार्क में निवेश की इच्छा जताई, मंत्री बोले – निवेश करिए हम करेंगे पूरी मदद


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

भाटिया ने दुबई दौरे पर गए मंत्री सिंह ने मुलाकात कर निवेश की इच्छा जताई।

हम इंदौर में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं। बिजनेस की शुरुआत हम 500 कराेड़ रुपए से करना चाहते हैं इसके बाद इसे धीरे-धीरे कर बढ़ाएंगे। इंदौर और पीथमपुर में बिजनेस को लेकर बहुत सारी संभावनाएं हैं। हम वहां पर आइस पार्क, फर्टीलाइजर सेक्टर में निवेश करना चाहते हैं। इंदौर का नमकीन भी विश्वभर में काफी फेमस है। हम उसमें भी कुछ करना चाहते हैं।

यह बात दुबई में रहने वाले चंद्रशेखर भाटिया ने औद्योगिकी नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह से कही। सिंह के दुबई दौरे के दौरान भाटिया कुछ लोगों के साथ उनसे मिले और निवेश को लेकर बात की। मंत्री ने भाटिया सहित दुबई में रहने वाले सभी निवेशकों को यहां निवेश करने पर हर प्रकार की सुविधा देेने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आप निवेश करें हम पूरी मदद करेंगे।

लॉकडाउन के दौरान दुबई में फंसे भारतीयों की भी भाटिया ने की थी मदद
लॉकडाउन के दौरान दुबई में रहने वाले इंदौर-भोपाल सहित प्रदेश के अन्य शहर के 350 से ज्यादा लोग अपने घर लौटना चाहते थे। इनमें 100 से ज्यादा इंदौर के रहने वाले थे। कोविड-19 और लॉकडाउन के बाद कई लोगों की वहां नौकरी चली गई थी। रहने को घर भी नहीं था। कोई रिश्तेदार तो कोई दोस्त के यहां रह रहा था। इन लोगों ने प्रदेश और केंद्र सरकार से गुहार लगाई थी कि जिस तरह कुवैत और लंदन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए विशेष फ्लाइट चलाई गई, उसी तरह दुबई-इंदौर फ्लाइट से इनकी भी वतन वापसी कराई जाए। इसके बाद भाटिया ने यहां इनके रजिस्ट्रेशन में काफी मदद की थी। इस लोगों ने इंदौर-भोपाल के लोगों का वाट्सएप ग्रुप भी बना लिया था। ग्रुप में 40 सदस्य इंदौर के थे।

खबरें और भी हैं…



Source link