- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Bus Filled With Harias Overturned, Two Killed, 40 Injured, 7 Serious Injured Injured Referred To Indore
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दुर्घटनाग्रस्त बस
- सीधी हादसे से नहीं लिया जा रहा सबक, 65 से अधिक लोग थे सवार
सिरोलिया मार्ग पर बरखेड़ा के पास आज तड़के बारातियों से भरी बस पलट जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 40 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से 7 की हालत गंभीर होने से उन्हें उपचार के लिए इंदौर रैफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई थी, जिसे सुनकर आसपास के लोगों ने आकर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। उन्होंने ही पुलिस को भी सूचना दी।
बताते हैं कि ग्राम जैतपुरा से यह यात्री बस चापड़ा के समीप किसी गांव में गई थी। वहीं से लौटते हुए बस ड्राइवर के कंट्रोल से बाहर हो गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
देवास से मिली जानकारी के अनुसार 65 से अधिक बाराती बस में सवार थे। कुछ घायलों का इलाज देवास जिला चिकित्सालय में चल रहा है। ग्राम जेतपुरा निवासी राकेश मालवीय व नारायण चौहान की मौत हुई है। मामले में यह बात सामने आ रही है कि बस में 65 से अधिक लोग सवार थे। ड्राइवर ओवरलोड और तेज रफ्तार बस पर मोड़ के पास नियंत्रण नहीं रख सका। इस वजह से बस पलट गई और एक पेड़ से जा टकराई। बस में सवार लगभग सभी बाराती घायल हुए हैं।