Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दोपहर में कॉलेज पहुंची प्रशासन की टीम ने सभी को बाहर कर कॉलेज को सील कर दिया।
इंदाैर प्रशासन ने शनिवार काे एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पिगडंबर स्थित संघवी कॉलेज को सील कर दिया है। टैक्स बकाया का नोटिस देने के बाद भी कॉलेज प्रबंधन द्वारा टैक्स नहीं चुकाया गया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी अनुसार महू के किशनगंज थाना क्षेत्र स्थित संघवी कॉलेज पर कलेक्टर मनीष सिंह के आदेश के बाद कार्रवाई की गई है। काॅलेज पर 47 लाख रुपए का राजस्व बकाया था, जिसे लेकर प्रशासन ने कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी किया था। नोटिस के बाद भी प्रबंधन द्वारा टैक्स नहीं भरा गया। इसके बाद शनिवार दोपहर प्रशासन ने कॉलेज पहुंचकर सभी को बाहर निकाला और मेन गेट को जंजीर डालकर सील कर दिया।