Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
एयरपोर्ट पर कोरोना जांच का फाइल फोटो
इंदौर संभाग में कोरोना महामारी से निपटने के लिये एहतियात के रूप व्यापक प्रबंध किये जा रहे है। संभाग में महाराष्ट्र तथा गुजरात से लगे सभी सीमावर्ती जिलों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। निगरानी के लिये बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी आदि जिलों में चेकपोस्ट स्थापित किये गये है। इन चेक पोस्टों पर थर्मल गन तथा ऑसीमीटर से यात्रियों की चेकिंग की जा रही है। इंदौर के एयरपोर्ट पर भी चेकपोस्ट बनाया गया है।
एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों को विशेष निगरानी में रखने की व्यवस्था की गई है। उन्हें 15 दिन होम कोरेंटाइन में रहना होगा। यह जानकारी संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा ने कलेक्टर कांफ्रेंस में दी है।इस अवसर पर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, अपर कलेक्टर और जिला पंचायत के मुय कार्यपालन अधिकारी तथा अपर आयुक्त रजनी सिंह, उपायुक्त सपना शिवाले सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर संभाग के सभी कलेटर्स ने अपने-अपने जिलों में कोरोना से निपटने के लिये की जा रही तैयारियों, क्राइसेस मैनजेमेंट कमेटी की बैठक में लिये गये निर्णयों इसके परिपालन में जारी किये गये प्रतिबंधात्मक आदेशों, उपलब्ध उपचार व्यवस्था आदि की जानकारी दी। सभी जिलों में रखी जाएगी सजग निगरानी बताया गया कि संभाग में वर्तमान में भी लगभग सवा सौ से लेकर ड़ेढ सौ प्रकरण प्रतिदिन आ रहे हैं। संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने निर्देश दिये कि सभी जिलों में सजग निगरानी रखी जाये। आसीजन बेड और आईसीयू की पर्याप्त व्यवस्था रखें। धर्मस्थलों, भीड़ भरे क्षेत्रों आदि जगहों पर मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का प्रभावी पालन कराया जाये व टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जाये।