Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बंडा के विनायका थाना क्षेत्र के टांगया गांव में शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। लोगों को घटना की जानकारी सुबह मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। विनायका पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
बंडा थाना एएसआई अरुण श्रीवास्तव ने बताया, टांगया गांव में रहने वाले सीताराम गौड़ (50) गांव से कुछ दूर स्थित खेत पर फसल की रखवाली के लिए खेत में बनी झोपड़ी में ही सोते हैं। रोज की तरह शुक्रवार रात भी करीब 9 बजे वे घर से खेत के लिए निकले थे। रात में खेत में बनी झोपड़ी में जाकर सो गए। सुबह झोपड़ी और सीताराम का शव जला हुआ मिला। झोपड़ी में आग कैसे लगी? क्या सीताराम आग जलाकर सोए थे? जिसके फैलने से झोपड़ी व नींद में सीताराम भी उसकी चपेट में आ गए। पुलिस इन बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया, सीताराम जब सुबह घर नहीं पहुंचे, तो परिवार के लोग ढूंढते हुए खेत पहुंचे। यहां आग लगने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।